Bollywood Actor: बॉलीवुड फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने कॉलेज सेंटर में पहुंच कर परीक्षा भी दी। अभिनेता को जब उनकी सीनियर्स ने पहचान लिया तो उन्होंने पैर छूकर आर्शीवाद भी लिया।

75 प्रतिशत तक मार्क्स की उम्मीद 
अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपने सोशल मीडिया अकाउंट में इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह सीनियर्स गर्ल्स से आर्शीवाद ले रहे हैं। अभिनेता को यह भी विश्वास है कि वह 75 प्रतिशत तक मार्क्स भी हासिल कर सकते हैं। हिन्दी सिनेमा में काम करते हुए अभिनेता ने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी है।

570.82,37.631">

View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)



साइकोलॉजी प्रथम वर्ष की परीक्षा
भोपाल के एमवीएम कॉलेज से हर्षवर्धन अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। साइकोलॉजी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने के लिए वह भोपाल आए थे। इस दौरान जब उन्हें कुछ स्टूडेंट ने पहचान लिया तो बात करते हुए उन्हें मालूम हुआ कि उनमें से कई उनके सीनियर हैं। इसके बाद हर्षवर्धन ने अपनी सीनियर्स के पैर छुए हालांकि सीनियर्स लड़कियां उनके पैर छूने पर हिचकिचाती नजर आईं।

फिल्म दंगे का ट्रेलर लांच
अभिनेता ने अपने एक साक्षात्कार में यह बताया भी है कि साइकोलॉजी का फेवरेट विषय है। हर्षवर्धन बॉलीवुड सिनेमा में सक्रिय हैं। अनकी आने वाले फिल्म दंगे का ट्रेलर लांच हो गया है। फिल्म  ‘सनम तेरी कसम’को सफलता नहीं मिल पाने का दुख हर्षवर्धन को आज भी सता रहा है। अभिनेता हर्षवर्धन सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय नजर आते हैं। अपनी पढ़ाई को लेकर उनका यह वीडियो फैंस पसंद कर रहे हैं।