भोपाल। ग्वालियर में शुक्रवार सुबह प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। नगर निगम प्रशासन व फायर ब्रिगेड के अमले ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आगजनी की इस घटना से फैक्ट्री के गोदाम में रखा में रखा तैयार माल व रॉ मटेरियल जल कर खाक हो गया।  

पटाखे और तेल के ड्रम से भड़की आग 
ग्वालियर के बरा इलाके में आगजनी की इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में पटाखे और तेल के ड्रम रखे थे। जिस पर कहीं से आग की चिंगारी गिर गई, धीरे-धीरे वह विकराल रूप धारण कर लिया। 
 

दोपहर बाद दोबारा भड़की आग 
ग्वालियर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव घटना जानकारी देते हुए बताया, सुबह गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद हमने तत्काल पानी की 4 गाड़ियां भेज दी थी। एक बार आग बुझा दी गई थी, लेकिन नीचे कुछ आग रह गई थी। जो धीरे धीरे सुलगकर दोबारा फैल गई। इसके बाद 3 और गाड़ियां भेजी गई। शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। 

ग्वालियर की प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में आग

सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना गोदाम 
नगर निगम अधिकारियों की मानें तो प्लास्टिक फैक्ट्री की यह गोदाम सरकारी जमीन पर बनाई गई है। नगर निगम से इसके लिए अनुमति भी नहीं ली गई। ननि प्रशासन जल्द ही नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगेगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।