Hindi Diwas Special: हिंदी की उयोगिता और महत्ता से अवगत कराने 14 सितंबर को हर साल विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। 75 साल पहले इसी दिन (14 सितंबर 1949 को) हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था। तभी से हर साल हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। 1953 से राजभाषा प्रचार समिति ने भी कार्यक्रम शुरू किए। 

हिन्दी न सिर्फ भारत बल्कि, दुनिया के अन्य कई देशों में भी बोली जाती है। डिजिटल तकनीक के प्रादुर्भाव और विकास के साथ हिन्दी का प्रचलन भी बढ़ा है। भारत के विशाल बाजार को देखते हुए दुनिया की लगभग हर बड़ी कंपनियां हिंदी अपने कामकाज में हिंदी को शामिल किया है। 

युवा पीढ़ी को हिंदी के महत्व से अवगत कराने स्कूल-कॉलेजों में भी कई तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं। निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, काव्य प्रस्तियों और पेटिंग्स काम्पटीशन से हिंदी के महत्व को रेखांकित किया जाता है। इसके अलावा लोग शुभकामना संदेश, महत्वपूर्ण कोट्स और शायरी भी एक दूसरे को भेजते हैं। 

हिंदी दिवस पर दोस्तों को भेजें शुभकामना संदेश  

  • हिंदी दिवस पर ठाना है, लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है, देश-विदेश में हमे मनाना है, हिंदी को आगे बढ़ाना है। 
  • विविधताओं से भरे देश में भाषाओं की लगी फुलवारी है, इनमें सबसे प्यारी हिंदी भाषा हमारी है. हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
  • हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है, हम इसकी शान हैं दिल हमारा एक है और एक हमारी जान है, हिंदी दिवस की शुभकामनाएं! 
  • हिंदी भारत की आशा है, भारत की भाषा हिंदी दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। 
  • ये बोली आन है मेरी, विरासत मान मेरी, यही पहचान है मेरी, यही अभिमान है मेरी, किसी और भाषा में न करें संवाद, क्योंकि मित्रों हमारी शान है हिन्दी, यह हिन्दुस्तान मेरा है।
  • भारत के गांव की शान है हिंदी, हिन्दुस्तान की शक्ति है हिंदी, मेरे हिन्द की जान है हिंदी, हर दिल का अरमान है हिंदी, हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें: Hindi Diwas Poems: हिंदी दिवस पर बोलें देश के प्रसिध्द कवियों की ये शानदार कविताएं, खूब होगी तारीफ 

हिंदी दिवस के प्रसिद्ध स्लोगन 

  • हिंदी हैं हम...!
  • अपनी सांस्कृतिक धरोहर हिन्दी को अपनाएं।
  • हिंदी पर गर्व है यह हमारी पहचान है।
  • हिंदी बचाओ और विरासत बचाओ।
  • हिन्दी के जरिए अनेकता में एकता।
  • हिंदी बोलो और दिलों को जोड़ो।
  • अपनी भाषा को संजोने का दिन है हिंदी दिवस। 
  • हिन्दी भाषा, वैश्विक प्रतिध्वनि।
  • हिन्दी से सशक्त बनें और भारत को सशक्त बनाएं।
  • हिंदी दिवस पर भाषाई सद्भाव का जश्न मनाएं।