Madhya Pradesh News: जबलपुर में पति-पत्नी की मौत से सनसनी फैल गई। कटंगी थाना क्षेत्र के रसुइया गांव में दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को दोनों के शव खेत पर बनी झोपड़ी में फंदे पर लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, मृतक दली चौधरी (65) और उसकी पत्नी इलायची बाई (60) ने फांसी लगाकर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की? जांच के बाद ही कारण सामने आएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पत्नी मायके कई तो पति ने किस सुसाइड 
इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। बच्चे को लेकर पत्नी मायके चली गई। इस बात से दुखी होकर युवक ने सुसाइड कर लिया। रविवार शाम को युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल किया और उसके सामने फांसी लगाकर जाने दे दी। पत्नी ने इसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली, लेकिन ससुरालवालों और पुलिस को जानकारी नहीं दी। घटना परदेशीपुरा की है। 

पति को तड़पता देखती रही पत्नी
पुलिस के मुताबिक, मनोज (30) की पत्नी जयश्री चार माह पहले बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। इससे दुखी होकर मनोज ने अपनी जान दे दी। रविवार को मनोज ने घर में फांसी का फंदा बनाया। नागदा में रह रही पत्नी जयश्री को वीडियो कॉल किया और वापस लौटने के लिए कहा। पत्नी जब नहीं मानी तो मनोज उसके सामने फंदे से झूल गया। जयश्री स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन कर उसे तड़पता देखती रही। कुछ देर बाद जयश्री ने यही वीडियो पति मनोज के मोबाइल पर भेज दिया। जिसे सोमवार सुबह पुलिस ने देखा।

पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वीडियो को भी जब्त कर लिया है। उसकी जांच की जा रही है। दोनों के बीच विवाद की बात भी सामने आई है। परिवार के बयान लिए जाएंगे। बता दें कि मनोज के पिता अरबिंदो अस्पताल में कर्मचारी हैं। छोटा भाई और एक बहन है। दोनों की शादी हो चुकी है।