MP Crime News: इंदौर में एक छात्र का शव अजीबोगरीब हालत में फंटे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। वह छात्र साड़ी पहन रखी था और महिलाओं की तरह मेकअप कर रखा था। इतना ही नहीं उसके दोनों हाथ भी बंधे हुए थे। हालांकि पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध हालत में देखकर जांच में जुटी है। 

यह छात्र इंदौर के रणजीत सिंह कॉलेज में BSC सेकंड ईयर में पढ़ाई करता था। छात्र ने इस घटना के दौरान महिलाओं जैसी साड़ी पहन रखी थी और उनकी तरह ही उसका मेकअप भी किया था। पुलिस को यह मामला काफी संदिग्ध लगा। फिलहाल पुलिस भी गुमराह है कि यह सुसाइड का मामला है या किसी ने मारकर लटकाया है, इसकी हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक छात्र के दोनों हाथ बंधे रहे और आंख पर पट्टी बंधी थी। वहीं शव के आसपास खून भी बिखरा मिला है।

यह घटना देर रात को खंडवा नाका इलाके की है। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान पुनीत दुबे (31) पिता त्रिभुवन दुबे निवासी रायसेन के रूप में हुई है। दो इंदौर में पढ़ाई करने के लिए आया था। यह छात्र खंडवा नाका इलाके में एक रूम लेकर रह रहा था। शुक्रवार की रात को छात्र के पिता त्रिभुवन दुबे ने फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। पिता ने अपने एक परिचित को यह बात बताई और बेटे के पास जाकर बात कराने को कहा। 

पुनीत के कारनामों से किसी को नहीं हो रहा विश्वास
इंदौर के खंडवा नाका इलाके में आठ दिन पहले ही पुनीत ने अपना रूम बदला था। वहीं परिजनों के मुताबिक वह इससे पहले दो दोस्तों के साथ रहता था। परिवार ने इस दौरान उनसे भी बात करने की। दोस्तों ने बताया कि पुनीत इस तरह कभी नहीं रहता था। उसे देखकर काफी आश्चर्य हो रहा है।

पिता ने बताया कि इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। दो महीने पहले ही पुनीत का जन्मदिन था। इस दौरान मां विभूति उससे मिलने इंदौर गई थी। वहां काफी दिन पुनीत के साथ रही, लेकिन कभी उसके वेशभूषा के बदलाव नहीं देखा गया और न ही महसूस किया। वह हमेशा लड़कों जैसे ही कपड़े पहनता है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस से पुनीत की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।