Logo
IPS officers Transfer List: मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार (22 अक्टूबर को) रात पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल किया है। रात 1 बजे जारी आदेश के अनुसार, सीनियर आईपीएस राकेश गुप्ता CM के ओएसडी और संतोष सिंह इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए।

IPS officers Transfer List: मध्यप्रदेश में मंगलवार (22 अक्टूबर को)  आधी रात 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। गृह मंत्रालय ने रात 1 बजे आदेश जारी कर मुख्यमंत्री मोहन यादव का ओएसडी बदल दिया। इंदौर में पुलिस कमिश्नर रहे राकेश गुप्ता मुख्यमंत्री के ओएसडी बनाए गए हैं। जबकि, उज्जैन आईजी संतोष सिंह इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। 

IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट 

IPS अधिकारी वर्तमान पदस्थापना  नवीन पदस्थापना 
उमेश जोगा अपर परिवहन आयुक्त, ग्वालियर एडीजी, उज्जैन जोन
राकेश गुप्ता पुलिस कमिश्नर इंदौर ओएसडी, मुख्यमंत्री
संतोष सिंह आईजी, उज्जैन जोन पुलिस कमिश्नर इंदौर
आदित्य सिंह एसपी, जबलपुर एआईजी, PHQ भोपाल
जगदीश डाबर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौर एसपी बड़वानी
संपत उपाध्याय एसपी देवास एसपी जबलपुर
पुनीत गेहलोत एसपी बड़वानी एसपी देवास

जबलपुर, बड़वानी और देवास के SP बदले 
गृह मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार, जबलपुर-देवास सहित 3 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह पीएचक्यू भेजे गए हैं। जबकि, देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत देवास के नए एसपी बनाए गए। इंदौर में पुलिस उपायुक्त रहे जगदीश डाबर को बड़वानी पुलिस की कमान सौंपी गई है। 

उमेश जोगा बनाए गए उज्जैन एडीजी 
गृह विभाग ने इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को सीएम का ओएसडी बनाया है। जबकि, उनके गृह क्षेत्र उज्जैन की जिम्मेदारी अपर आयुक्त परिवहन रहे उमेश जोगा को सौंपी गई है। वह उज्जैन में एडीजी होंगे। उज्जैन के आईजी रहे संतोष सिंह इंदौर के पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। 

5379487