Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले MP की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'MP की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्यप्रदेश की ताजा खबरें: LIVE UPDATE

कमलनाथ के गढ़ में सेंध, 300 नेता भाजपा में आए 
मध्य प्रदेश में गुरुवर का दिन कांग्रेस के लिए घातक साबित हुआ। सुबह विंध्य के तीन दर्जन से ज्यादा बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हुए। शाम को कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में बड़ी सेंध लग गई। पूर्व मंत्री और कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना के बेटे सहित तकरीबन 300 लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। नरोत्तम मिश्रा ने 16 हजार कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराने का दावा किया है। 

अजय प्रताप सिंह ने गोंगपा से भरा पर्चा 
राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के सिम्बल पर नामांकन दाखिल किया है। बताया कि यह औपचारिक नामांकन है। 27 मार्च को समर्थकों के साथ फॉर्म भरेंगे। अजय प्रताप सिंह ने गुरुवार को चुरहट एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र जमा किया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। 

पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने छोड़ी कांग्रेस
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया। पूर्व मंत्री ने सक्सेना ने इस दौरान कमलनाथ को भावुक पत्र लिखा है। अब तक दी गई जिम्मेदारियों का उल्लेख करते हुए आभार जताया। पूर्व मंत्री सक्सेना ने पत्र में आगे लिखा कि विशेष परिस्थितयों की चलते अब मैं यह जिम्मेदारियां संभाल पाने में असमर्थ हूं। पढ़ें पूरी खबर

सेना के जवान की मौत 
भिंड निवासी के आर्मी सोल्जर हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह झारखंड के रांची में पदस्थ थे। आर्मी जवान के निधन से इलाके में शोक व्याप्त है। बुधवार को भिंड के धर्मपुरी स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कराया गया।

MP में बारिश और ओलवृष्टि की आशंका
मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में गुरुवार को बारिश और ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक MP में तेज बारिश और ओलवृष्टि की आशंका जताई है। बेमौस बारिश से गेहूं, चना सहित अन्य फसलों को नुकसान हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर

लोकसभा इलेक्शन 2024: LIVE UPDATE...

  • मध्य प्रदेश की 18 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित कर सकती है। प्रत्याशियों की यह सूची 19 मार्च को आनी थी, लेकिन कुछ सीनियर नेताओं पर आमराय नहीं बन पाई, जिस कारण कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति गुरुवार को पुन: विचार विमर्श कर सूची सार्वजनिक करेगी।   
  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। गुरुवार को पुन: विंध्य और महाकौशल के कुछ सीनियर नेता पार्टी कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। सतना जिले के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह बहू-बेटों के साथ भाजपा ज्वाइन करेंगे। यादवेंद्र के अलावा राजाराम त्रिपाठी, पुष्कर सिंह तोमर, सुधीर सिंह तोमर, संजय सिंह कछवाह, देवदत्त सोनी, मनीष तिवारी, रवींद्र सेठी सहित अन्य नेताओं के भाजपा में जाने की चर्चाएं हैं। इनमें से ज्यादातर नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधायक अजय सिंह के करीबी माने जाते हैं। आखिर कांग्रेस क्यों छोड़ रहे पार्टी के पुराने नेता..पढ़ें पूरी खबर
  • छिंदवाड़ा से विधायक और कमलनाथ सरकार में प्रोमेट स्पीकर रहे दीपक सक्सेना के बेटे अजय भी भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। दीपक 2018 में छिंदवाड़ा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे, लेकिन बाद में कमलनाथ के लिए उन्होंने अपनी सीट छोड़ दी थी। 
  • मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। बसपा प्रमुख मायावती से उनकी बात हो चुकी है। टिकट मिलना भी लगभग तय है। नारायण ने विधानसभा चुनाव से पहले 'विंध्य जनता पार्टी' (VJP) बनाई थी। विंध्य की कई सीटों से प्रत्याशी उतारे थे। मैहर से वह खुद लड़े थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब पुन: पूरी दमखम से चुनाव मैदान में आने को तैयार हैं। पूरी खबर पढ़ें...