Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: MPRDC ने 4 नेशनल और 6 स्टेट हाइवे पर 7 फीसदी तक टोल टैक्स बढ़ाने की मंजूरी दी है। टोल टैक्स की नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले MP की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और MP की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्यप्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

अशोकनगर: बुजुर्ग की मौत, 12 श्रद्धालु घायल 
अशोकनगर जिले के पिपरिया में श्रद्धालुओं की ऑटो तेज रफ्तार बस से टकरा गई। हादसे में ऑटो पलट सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि, 12 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें कुरवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो सवार 3 लोग झांसी और 10 लोग पृथ्वीपुर के हैं। 

बाइक पर गिरा पेड़, नानी-नाती की मौत
छिंदवाड़ा जिल के सौंसर में सूखा पेड़ गिरने से बाइक पर बुजुर्ग महिला और उनके नाती की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर 12 बजे की है। सौंसर निवासी देवेंद्र हेड़ाऊ (23) नानी को छोड़ने बेरडी जा रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया।

नर्सिंग छात्रा को निर्वस्त्र कर नचाया, बेल्ट से पीटा 
इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में शनिवार को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मकान मालिक ने नशे में धुत होकर नर्सिंग छात्रा और उसके दोस्त को निर्वस्त्र करके फिल्मी गानों पर डांस कराया है। मना करने पर आरोपी ने कुत्ते के बेल्ट से उनकी पिटाई भी की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें...

ग्रामोदय विवि के छात्र ने की आत्महत्या, डीन पर प्रताड़ना का आरोप 
चित्रकूट में ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्र माधेश जामरे ने शनिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। माधेश खरगौन जिले का रहने वाला था। परिनजों ने कृषि संकाय के डीन प्रो देव प्रभाकर राय व प्रोफेसर पवन सिरोठिया पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें..

  • अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने भैयाजी जोशी, स्वामी हरिहरानंद के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान अन्य प्रचारक भी मौजूद रहे। 
  • पूर्व मुख्यमंत्री व राजगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर पदयात्रा शुरू की है।
     
  • मध्य प्रदेश से गुजरने वाले 10 हाइवे पर टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी है। MPRDC ने 4 नेशनल और 6 स्टेट हाइवे पर 1 से साढ़े 7 फीसदी तक टोल टैक्स बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। टोल टैक्स की नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को उमरिया, डिंडोरी, मंडला और सिवनी जिले में रोड-शो और जनसभा संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे CM उमरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। इसके बाद 12 बजे डिंडोरी और 1.30 बजे मंडला में जनसभा संबोधित करेंगे। 3 बजे लखनादौन में रोड-शो के बाद शाम 5:15 बजे भोपाल रवाना होंगे। शाम 7.30 बजे भोपाल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री के होली मिलन समारोह में शामिल होंगे।
  • भारतीय जनता पार्टी ‘हम राम को लाए हैं’ का संदेश देने घर-घर जाएगी। चुनाव से पहले इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। प्रत्येक बूथ पर जनसंवाद होंगे। मठ, मंदिर, आश्रम या अन्य धार्मिक स्थलों में कार्यक्रम कर कारसेवकों के बलिदान से अवगत कराया जाएगा। 
  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आर्थिक तंगी से जूझ रही है। उसके प्रत्याशी मतदाता से वोट के साथ नोट भी मांग रहे हैं। भोपाल लोकसभा के प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने “एक वोट एक नोट” की अपील करते हुए अभियान चलाया है। पिछले दिनों जबलपुर के कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव भी एक वोट 10 का नोट अभियान शुरू किया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी रविवार को सुबह 11 बजे रोशनपुरा चौराहे पर चंदा मांगेगे। इकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस पर 1823 करोड़ की पेनल्टी का नोटिस दिया है।
  •  

उज्जैन में पथराव, 20 लोग घायल 
उज्जैन में रंग पंचमी पर शनिवार को होली खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली बात पर बहस से शुरू हुआ विवाद इतना गहराया कि दोनों पक्षों से पथराव शुरू हो गया। घटना में महिलाओं सहित 20 लोग घायल हो गए हैं।  इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

मैहर में सड़क हादसा, एक की मौत, 10 घायल
मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र कुसेडी गांव में दो कारें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में मासूम की मौत हो गई। जबकि, 10 यात्री घायल हैंद। पुलिस ने एम्बुलेंस से उन्हें मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। 

इंदौर: स्याही फैक्ट्री में लगी आग 
इंदौर स्थित स्याही फैक्ट्री में शनिवार रात आग लगने से घंटों अफरा-तफरी मची रही। दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन विभाग के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार दुबे ने बताया कि पोलो ग्राउंड के पास फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दमकल की 3 गाड़ियां तुरंत भेज दी गईं थीं। फैक्ट्री बंद होने के बाद से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भोपाल: दंपती की पिटाई, मंत्री के बेटे पर FIR
भोपाल में बीच सड़क पर दंपती की पिटाई और फिर थाने में पुलिस कर्मियों से अभद्रता के मामले में पुलिस ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शनिवार रात मंत्री नरेंद्र शिवाजी के बेटे अभिज्ञान पटेल ने दपंती से मारपीट की थी। देर रात 1 बजे उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

धार भोजशाला में ASI सर्वे जारी 
धार की भोजशाला में ASI सर्वे रविवार को 10वें दिन भी जारी है। सुबह 6 बजे ASI टीम के साथ भोजशाला में हिंदूपक्ष से गोपाल शर्मा, आशीष गोयल और मुस्लिम पक्ष से अब्दुल समद मौजूद हैं। सर्वे टीम में दो मुस्लिम अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। 

छिन्दवाड़ा:  प्रियानाथ ने महिलाओं संग मनाई रंग पंचमी 

छिन्दवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ ने परिवार संग रंगपंचमी मनाई। इस दौरान उन्होंने महिलाओं संग नृत्य संगीत करते नजर आ रही हैं। होली का उत्सव का उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

5379487