Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू हो गए। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने जबलपुर-शहडोल में रिपोर्ट कार्ड पर बात छेड़ी तो दिग्विजय ने राजगढ़ में विधानसभा चुनाव के वादे गिना दिए।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले MP की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'MP की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और MP की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; Live Update 

  • दिग्विजय ने बताया यात्रा का उद्देश्य 
    कांग्रेस नेता व राजगढ़ लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह वादा निभाओ यात्रा निकाल रहे हैं। दिग्विजय ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यात्रा के तीन प्रमुख बिंदु हैं। पहला 27 रुपए क्विंटल गेहूं का भाव दें। दूसरा लाडली बहनों को 3 हजार और तीसरी गैस सिलेंडर 450 रुपए में दिया जाए। यात्रा हर विधानसभा में 3 दिन चलेगी।
     
  • छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रिया नाथ ने मंगलवार को लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। प्रियानाथ ने आम मतदाताओं के बीच पहुंचकर चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वइन करने वाले नेताओं पर निशाना साधा। 
  •  
  • स्वास्थ्य विभाग ने जबलपुर के पांच निजी अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है। जबलपुर की आदित्य हॉस्पिटल, स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल, आकांक्षा हॉस्पिटल, श्री रावतपुरा सरकार हॉस्पिटल और ग्रोवर हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी सुविधा नहीं थी। पंजीयन भी रिन्यूअल नहीं कराई। जिस कारण यह कार्रवाई की गई है। 
  • मध्य प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा में सभा को संबोधित किया। कहा-कुलनाथ ने आदिवासी समाज का अपमान किया है। आदिवासी समाज इसका बदला कमलनाथ और नकुलनाथ से इसी चुनाव में लेगा।  
     
  • छतरपुर जिले में मंगलवार अलसुबह 4.30 बजे पुलिस की बस 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। रेलवे ब्रिज पर यह हादसा ऑटो रिक्शा को बचाने के चक्कर में हुआ है। बस में सवार सभी 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया है। सभी पुलिसकर्मी दतिया बटालियन के हैं। इलेक्शन ड्यूटी के लिए छतरपुर आए हैं। बागेश्वर धाम जाते समय हादसा हो गया। 
  • मुरैना जिले के जौरा में मंगलवार दोपहर पुल गिरने से पांच श्रमिक जख्मी हो गए। अंग्रेजों के समय बने इस पुल को श्रमिकगैस कटर से काट रहे थे। सभी लोग ऊपर बैठे हुए थे, तभी पुल भरभराकर 50 फीट नीचे गिर गया। एक श्रमिक को ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। 
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार से MP के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह जबलपुर, शहडोल, उज्जैन और इंदौर में चुनाव प्रचार करेंगे। मंगलवार सुबह 11:30 बजे जबलपुर में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे शहडोल में जनसभा, शाम 5 बजे जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन और शाम 6 बजे जबलपुर क्लस्टर की बैठक में शामिल होंगे। बुधवार को नड्ढा इंदौर-उज्जैन और 3 अप्रैल को उज्जैन में महाकाल दर्शन करेंगे।
     
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 2 बजे शहडोल के गांधी चौक में जेपी नड्डा के साथ जनसभा संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे जबलपुर के शहीद स्मारक में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन में शामिल होंगे। सीएम रात्रि विश्राम जबलपुर में ही करेंगे।
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार व मुकेश नायक दमोह जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 10 बजे तीनों नेता हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर सुबह 11.15 बजे दमोह पहुंचेंगे और लोकसभा प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी का नामांकन दाखिल कराएंगे। दोपहर 12.45 बजे दमोह से हेलीकाप्टर से दोपहर 1.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
     
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार से चंबल अंचल के दौरे पर हैं। शाम 4 बजे वह ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बायरोड कोलारस रवाना होंगे। यहां बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद कर कार्यक्रम में शामिल होंगे। 5 अप्रैल को गुना के बमोरी से भोपाल पहुंचेंगे। भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।
  • ग्वालियर एयरपोर्ट का नए टर्मिनल लोकार्पण के 22 दिन बाद मंगलवार से ऑपरेशनल होगा। 534 करोड़ की लागत से तैयार नई बिल्डिंग का प्रधानमंत्री मोदी ने लोकार्पण किया था। 02 अप्रेल को इसमें दिल्ली से आने वाली पहली फ्लाइट लैंड करेगी। नागरिक उड्डयन मंत्री सिधिंया इसी फ्लाइट से यात्रियों के साथ आएंगे। नई एयर टर्मिनल में सात ऐसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो पुराने भवन में नहीं थीं। खान-पान के साथ शॉपिंग सुविधा भी मौजूद है। 
5379487