Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी को अविश्वनीय नेता बताया तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वायरल वीडियो पोस्ट कर मोहन यादव पर सवाल उठाए।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'MP की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; Live Update 

  • RGPV के पूर्व कुलपति, पूर्व रजिस्ट्रार पर इनाम घोषित
    राजीव गांधी प्रौद्यौगिकी विवि (RGPV) के पूर्व कुलपति प्रो. सुनील कुमार, रजिस्ट्रार आरएस राजपूत और फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेष वर्मा को पुलिस ने बुधवार को भगोड़ा घोषित कर 3-3 हजार रुपए इनाम घोषित किया है। विवि के सरकारी खाते से 19.48 करोड़ निजी खाते में ट्रांसफर करने के मामले में पुलिस को इनकी तलाश है। 

  • सुभाषिनी बनीं कांग्रेस की मीडिया को-ऑर्डिनेटर 
    कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 20 मीडिया को-ऑर्डिनेटर की सूची जारी की है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की बेटी सुभाषिनी और हरदा की अवनि बंसल का भी नाम है। अवनि केरल और सुभाषिनी मप्र की मीडिया को-ऑर्डिनेटर बनाई गई हैं।  

  • बैतूल में कांग्रेस जिलध्यक्ष का इस्तीफा 
    बैतूल के कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा उर्फ गुड्डू ने इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को उन्होंने अपना इस्तीफा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा है। चर्चा है कि लोकसभा प्रत्याशी की नामांकन रैली के बाद मंच पर उन्हें जगह नहीं मिली। 

  • शिवराज सिंह ने आष्टा में किया रोड-शो 
    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सीहोर जिले के आष्टा में रोड-शो किया। शिवराज सिंह विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। आष्टावासियों ने इस पुष्पवर्षा कर शिवराज का स्वागत किया। 
     
  • बैतूल में कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन 
    बैतूल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम ने बुधवार को नामांकन कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, अरुण यादव व अन्य नेता उनकी नामांकन रैली में शामिल हुए। जीतू पटवरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, BJP ने बैतूल की जनता से विकास के नाम पर वोट लिए, लेकिन किया कुछ नहीं। लोग आज भी यहां मूलभूत सुविधाओं के लिए त्रस्त हैं। 
     
  • कांग्रेस ने हार के डर से खजुराहो सीट सपा को सौंपी: मोहन 
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को पन्ना में रहे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हार के डर से खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के गले में डाल दी है। दोनों दलों को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा। जनता का प्यार बता रहा है कि खजुराहो में भाजपा की जीत तय है। सीएम ने कहा, मुझे प्रसन्नता है कि भाजपा ने जैसे ही खजुराहो से प्रत्याशी घोषित किया, वैसे ही कांग्रेस के लोगों ने मैदान छोड़ दिया। 
     
  • इंदौर में बुधवार को टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। इलाके में अफरातफरी का माहौल है। लोग मार्केट और घरों से निकलकर भागने लगे। घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है। फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।आग इतनी बिकराल है कि इसकी लपटें कई किमी दूर से दिख रही हैं। 
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को उज्जैन पहुंचे। यहां बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की ख़ुशहाली और उन्नति के लिए काामना की। 
     
  • राजस्थान के कोटा में अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर पिता से 30 लाख की फिरौती मांगने वाली शिवपुरी की काव्या धाकड़ को इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने तलाश लिया। मंगलवार को काव्या और उसके साथी हर्षित को सलेही के कमरे से बरामद किया गया है। 
  • इंदौर जिला प्रशासन ने सरकारी जमीनों व मंदिरों को अतिक्रमणमुक्त कराने का अभियान चला रहा है। मंगलवार को कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर तकरीबन 400 करोड़ की शासकीय भूमि भू-माफिया से मुक्त कराई गई। 
     
  • लोकसभा चुनाव में जनता को रिझाने नेता नित नए प्रयोग कर रहे हैं। राजगढ़ लोकसभा के प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह वादा निभाओ पदयात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा में उनके समर्थक झांझ-मजीरा और स्थानीय लोकगीतों से मनाबल बढ़ रहे हैं। दिग्विजय की पदयात्रा बुधवार को राजगढ़ क्षेत्र में है। 
     
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के वायरल वीडियो पर सवाल उठाए हैं। X पर पोस्ट कर लिखा कि व्यापार की भाषा में सौदेबाज को दगाबाज भी कहते है? जीतू ने कहा, भाजपा को सीएम के इस बयान पर जवाब देना चाहिए। जीतू पटवारी ने कहा, न किसानों का वादा पूरा हुआ न लाडली बहनों को हर माह तीन हजार रुपए दिए जा रहे हैं और न ही बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिली फिर मप्र की जनता वोट क्यों करे।
     
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। जबलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए CM ने कहा कि राहुल गांधी की बात पर भरोसा कौन करता है? उनकी बातों में न तो तथ्य और न ही गंभीरता होती। कांग्रेस के लोग ही राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते। 
     
  • सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव को लेकर भ्रामक जानकारी वायरल करने वालों पर केंद्रीय चुनाव आयोग सख्त हैं। इस तरह की अफवाहों और भ्रामक जानकारियों पर लगाम लगाने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में मिथक बनाम वास्तविकता रजिस्टर लांच किया है। जो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद है। इस रजिस्टर में भ्रामक खबरों की सही जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाती रहेगी। 
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को इंदौर-उज्जैन, जबलपुर और पन्ना में चुनाव प्रचार करेंगे। मंगलवार रात दोनों नेता जबलपुर में रहे। सुबह  9 बजे इंदौर रवाना होंगे। 10.25 बजे उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकल के दर्शन करेंगे और फिर पुन: दोपहर 1 बजे पन्ना पहुंचकर वीडी शर्मा की नामांकन रैली में शामिल होंगे। 
    • जबलपुर में मंगलवार की रात भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेता शामिल हुए। बैठक में पहले चरण की सीधी, शहडोल, मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट और जबलपुर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। 
    • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर और उज्जैन के अलावा पन्ना, सतना भी जाएंगे। पन्ना में वीडी शर्मा और सतना में गणेश सिंह की नामांकन रैली में शामिल होंगे। पन्ना में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की नामांकन रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होंगी। 
    • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी और भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह पन्ना और सतना की नामांकन रैली में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी सतीश उपाध्याय सागर के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 
    • कांग्रेस के दिग्गज नेता भी चुनावी दौरे शुरू कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और अरुण यादव बुधवार को बैतूल, होशंगाबाद, टीकमगढ़ और खजुराहो दौरे पर रहेंगे। यहां पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो और जनसभाएं करेंगे।  
5379487