Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश की सतना-रीवा सहित 6 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान है। इन सीटों पर नमांकन का आज आखिरी दिन है। वहीं, सिंगरौली में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। एक मां ने अपनी 8 साल की बेटी की हत्या कर दी।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'MP की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; Live Update 

  • मां ने अपनी ही बेटी की ली जान
    मध्यप्रदेश के सिंगरौली में दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। आठ माह की बच्ची रो रही थी तो मां ने उसे बॉल्टी में डुबोकर मार डाला। इतना ही नहीं बच्ची की हत्या करने के बाद शव को बोरी में बंदकर घर के पास बने नाले में फेंक दिया। घटना बरगवां गांव की है। पुलिस ने गुरुवार को मासूम का शव बरामद कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
  • दूसरे चरण के लिए नामांकन के आखिरी दिन इन नेताओं ने भरा पर्चा
    मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन का समय समाप्त हो चुका है। गुरुवार(4 अप्रैल) को दुर्गादास उइके, दर्शन सिंह चौधरी, नारायण त्रिपाठी, नीलम अभय मिश्रा समेत कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
  • अभिनेता आशुतोष राणा गुरुवार सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल लोक पहुंचकर बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए। साथ ही पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। यहां देखें पूरी खबर...
     
  • पटवारी-उमंग सहित कांग्रेस के सीनियर नेता रीवा-सतना में 
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमर सिंगार सहित अन्य कांग्रेस नेता रीवा-सतना और पन्ना जिले के दौरे पर रहेंगे। रीवा में लोकसभा प्रत्याशी नीलम मिश्रा, सतना में सिद्धार्थ कुशवाहा की नामांकन रैली में शामिल होंगे। साथ ही पन्ना में खजुराहो लोकसभा के समर्थन में जनसभा करेंगे। तीनों सीटों पर नामांकन की गुरुवार को आखिरी डेट है। शाम 3 बजे के बाद नामांकन प्रक्रिया बंद हो जाएगी।   
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव बैतूल, नर्मदापुरम और दमोह प्रवास पर रहेंगे। सुबह 10 बजे वह भोपाल से बैतूल रवाना होंगे। 10.45 बजे वहां भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके की नामांकन रैली में शामिल होंगे। 12:40 बजे नर्मदापुरम में दर्शन सिंह चौधरी और  दोपहर 2.35 बजे दमोह में राहुल लोधी की नामांकन रैली में शामिल होंगे।  

  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा गुरुवार को दमोह प्रवास पर रहेंगे। वह यहां भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी की नामांकन रैली में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह सतना जिले प्रवास पर रहेंगे। जबकि, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय टीकमगढ़ जाएंगे। 

  • पनागर में रेप के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या 
    जबलपुर के पनागर क्षेत्र में 8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या करने वाला आरोपी 10 दिन से फरार है। घटना के बाद से स्कूल की छात्राएं और टीचर दहशत में हैं।  घटना 26 मार्च को पड़रिया गांव में हुई थी। बच्ची का शव तालाब में मिला था। जिसके बाद लोगों ने शराब दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। 27 मार्च को चक्काजाम भी किया। 
  • दतिया में टोल प्लाजा में तोड़फोड़ और फारयिंग
    दतिया स्थित टोल प्लाजा में मंगलवार रात 10-12 बदमाशों ने जमकर उत्पात किया। यह लोग बिना टोल टैक्स चुकाए ट्रक-डंपर निकलवाना चाहते थे। नई कंपनी ने 1 अप्रेल से सख्ती दिखाई तो पहले टोल कर्मचारी से मारपीट कर कम्प्यूटर तोड़े। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग कर भाग निकले। 
5379487