Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • सोशल मीडिया पोस्ट से आक्रोश,
    सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर रतलाम में रविवार रात बवाल हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने देर रात 11 बजे स्टेशन रोड थाने का घेराव कर दिया। आरोपी की गिरफ्तार की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों की भीड़ थाना परिसर में जा घुसी और नारेबाजी करने लगी। 
  • मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र
    मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार (1 जुलाई) से शुरू हो रहा है। 19 जुलाई तक चलने वाले सत्र में बजट भी पेश किया जाएगा। सत्र में 14 बैठकें व 4287 प्रश्न प्रस्तावित हैं।  विधायकों ने 1901 ऑफलाइन और 2386 ऑनलाइन सवाल लगाए हैं। 2108 सवाल तारांकित और  2179 सवाल अतारांकित हैं। ध्यान आकर्षण 163, स्थगन प्रस्ताव 1, अशासकीय संकल्प 27 और शून्य काल 43 सूचनाएं मिली है। इस दौरान पेपर लीक और नर्सिंग घोटाले का मुद्दा भी जोर शोर से उठाने की तैयारी है।  
  • कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बनी रणनीति
    कांग्रेस ने मानूसन सत्र से पहले विधायक दल की बैठक कर विशेष रणनीति बनाई है। तय किया गया कि सत्तापक्ष को ऐसा कोई मौका नहीं दिया जाएगा, जिससे अनिश्चितकाल के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित हो। 4 घंटे चली विधायक दल की बैठक में कई सीनियर नेता भी मौजूद रहे। 
  • विधानसभा से पहले मोहन कैबिनेट की बैठक
    विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सुबह 10 बजे विधानसभा में मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सदन में पेश किए जाने वाले बिल  कैबिनेट में रखे जाएंगे।