Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • नीमच में 14 साल के बच्चे अपहरण 
    नीमच जिले के मनासा में 14 साल के बच्चे का दिन दहाड़े अपहरण हो गया। बच्चा सामान लेने दुकान जा रहा था। तभी रास्ते में वैन में आए बदमाश ने उसे जबरन उठा ले गए। बालांगज गांव में गुरुवार दोपहर हुई इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हुई हैं।  
  • एक्टर राजपाल यादव पहुंचे पीतांबरा पीठ
    बालीवुड अभिनेता राजपाल यादव गुरुवार को मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे। यहां पीतांबरा पीठ में देवी दर्शन व पूजा-अर्चना की। मंदिर में पुजारियों ने विधि विधान से पूजा कराई। एक्टर राजपाल ने देश की खुशहाली के लिए कामना की। 
     
  • महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 
    बजट में महिला सुरक्षा व लाडली बहना की रााशि व गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर महिला कांग्रेस ने भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में मप्र महिला कांग्रेस की कार्यर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 
  • भिंड में बसपा का जंगी प्रदर्शन 
    बहुजन समाज पार्टी ने भिंड जिले में गुरुवार को पदयात्रा कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया कि प्रदेश में दलित आदिवासी व पिछड़े वर्ग के लोगों पर अन्याय अत्याचार बढ़ गया है। उनके हक अधिकार छीने जा रहे हैं। जिसके खिलाफ यह विरोध-प्रदर्शन शुरू किया है। इसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। 
  • जबलपुर में हादसे में मासूम सहित 3 की मौत 
    जबलपुर में गुरुवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 3 साल के मासूम सहित 3 लोगों की मौत हो गई। बरगी थाना पुलिस ने पिकअप जब्त कर मामले की जांच शुरू की है। नगरी गांव के पास हुए हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
  • इंदौर में भाजपा नेता पर फायरिंग, बाल बाल बचे 
    इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। संयोगितागंज पुलिस ने बताया, रेसीडेंसी एरिया में रहने वाले अमन सिलावट पर कार से आए तीन-चार बदमाशों ने मारपीट कर फायरिंग की है।
  • CM मोहन यादव छिंदवाड़ा दौरे पर 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार-शुक्रवार (4-5 जुलाई) को छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। सीएम अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह के लिए चुनावी संवाद करेंगे। सीएम गुरुवार शाम 5.10 बजे अमरवाड़ा पहुंचेंगे। 6 बजे होटल तुलसा में सामाजिक संगठनों की बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम अमरवाड़ा में करेंगे। 5 जुलाई को सुबह 11.20 बजे छिंदी व दोपहर 1.20 बजे सुरला खापा मंडल में जनसभा करेंगे। 
  • विधानसभा मानसून सत्र का चौथा दिन
    मध्यप्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। इसमें बजट पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री व भाजपा विधायक बजट पर अपनी राय रखेंग। 
  • विपक्षी विधायक उठाएंगे पेंशन का मुद्दा 
    विपक्षी विधायक गुरुवार को नर्सिंग घोटाला, लाड़ली बहना सहित अन्य मुद्दों को सदन में उठा सकते हैं। यूनानी महाविद्यालयों का पाठ्यक्रम हिंदी में करने का मुद्दा भी उठाया जाना है। पूर्व स्पीकर सीता सरण शर्मा इस मुद्दे पर आयुष मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया है। कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी, आतिफ अकील व लखन घनघोरिया वृद्धावस्था पेंशन पर सामाजिक न्याय मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।