Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • झारखंड दौरे पर शिवराज, बोले-पूरा प्रदेश बेहाल 
    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड दौरे पर हैं। रामगढ़ में  मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, पूरा झारखंड बेहाल है। बालू, खनिज सहि अन्य संसाधनों की लूट जारी है। गठबंधन की सरकार झारखंड को बर्बाद कर रही है। सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा इस कुशासन का अंत कर झारखंड में फिर सुशासन स्थापित करेगी। 
  • कमलनाथ बोले-मध्य प्रदेश में घोटालों की सरकार 
    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में घोटाले व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार घेरा। कहा, यह घोटालों की सरकार है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूछा ऐसा कौन सा क्षेत्र है, जहां घोटाला न हुआ हो। 
  • मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार शुक्रवार 5 जुलाई को लाड़ली बहना योजना की 14वीं किस्त जारी करने जा रही है। मुख्यमंत्री टीकमगढ़ जिले के छिपरी गांव में शाम 4:30 बजे समारोह पूर्वक सिंगल क्लिक के जरिए सवा करोड़ बहनों के बैंक खाते राशि ट्रांसफर करेंगे। हर बहना के खाते में 1250 रुपए आएंगे। 
  • सीएम मोहन यादव लाड़ली बहना के अलावा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि, पीएम उज्जवला अनुदान राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी ट्रांसफर करेंगे। सीएम टीकमगढ़ के छिपरी गांव में सदाशिव प्रतिमा का लोकार्पण भी करेंगे। 
  • अभिलाष का अशासकीय संकल्प  
    मध्यप्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को बजट सत्र का पांचवां दिन है। बजट पर चर्चा के बीच नर्सिंग घोटाले पर आज फिर हंगामे के आसार हैं। भाजपा विधायक अभिलाष पांडेय अशासकीय संकल्प प्रस्तुत कर अल्पसंख्यकों को धार्मिक या भाषाई आधार पर शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना और प्रबंधन का अधिकार समाप्त करने की मांग करेंगे। 
  • विधानसभा में शुक्रवार को 3 अशासकीय संकल्प आएंगे। इटारसी भोपाल के बीच मेमो ट्रेन चलाने का अशासकीय संकल्प सीता शरण शर्मा प्रस्तुत करेंगे। खन्ना बंजारी स्टेशन का नाम परिवर्तित करने व बुरहानपुर जल संवर्धन योजना का काम पूरा न होने पर भाजपा विधायक अर्चना चिटनीस ध्यान आकर्षित करेंगी। पुष्पराजगढ़ में सड़क के निर्माण के लिए कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को ध्यानाकर्षण करेंगे।  54 याचिकाएं प्रस्तुत होंगी। 
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव अमरवाड़ा उपचुनाव के चुनाव प्रचार में जुटे हैं। शुक्रवार को दोपहर 1:30 तक वह अमरवाड़ा में ही रहेंगे। सुबह समीक्षा बैठक, 11.20 बजे छिंदी और दोपहर 1.20 बजे सुरला खापा मंडल में जनसभा संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष वोट की अपील की।