Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • मुरैना में कोचिंग पढ़ा रहे शिक्षक को पीटा 
    मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार को कोचिंग में घुसकर टीचर से मारपीट का मामला सामने आया है। झगड़ा करने वाला आरोपी कोचिंग का पूर्व छात्र है। दो दोस्तों की मदद से उसने क्लास में पढ़ा रहे शिक्षक से मारपीट करने लगा। उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। इस दौरान क्लास में बैठीं छात्राएं घबरा गईं।
  • पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल पहुंचे भोपाल 
    पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं 4 साल से क्रिकेट नहीं देखा। यहां तक कि वर्ल्डकप का फाइनल भी नहीं देख पाया। अखबार की खबरों से उन्हें पता चला कि भारत ने वर्ल्ड कप जीत लिया है। संदीप पाटिल ने बताया, मैंने मध्य प्रदेश में क्रिकेट खेला है। भोपाल मुझे बेहद पसंद है। यहां पहले भी उन्हें पसंद है। 
  • मध्य प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत साढ़े 5 करोड़ पौधे रोपे जाने हैं। इंदौर 51 लाख और राजधानी भोपाल में 12 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के जंबूरी मैदान में सुबह 9 बजे जंबूरी मैदान में अभियान का शुभारंभ किया।  
  • CM मोहन यादव उज्जैन जाएंगे
    मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 10:20 बजे वह अरेरा हिल्स डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार और 11:15 बजे लालघाटी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। दोपहर 12 बजे सीएम उज्जैन रवाना होंगे। 1 बजे वहां विद्या भारती मालवा के स्कूल भवन का भूमिपूजन करेंगे। 2.40 बजे पौधरोपण, 3:45 बजे कोठी रोड पर संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का शुभारंभ करेंगे। शाम 5 बजे विक्रम विवि में बजट संदेश 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
  • प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रत्याशियों व विधायकों से करेंगे संवाद 
    मध्य प्रदेश कांग्रेस की मैराथन बैठकें शनिवार और रविवार को होनी हैं। इसमें 2023 के विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों और निर्वाचित विधायक शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में अलग अलग कमेटियों की बैठक लेंगे। शनिवार सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भंवर जितेंद्र सिंह विधानसभा प्रत्याशियों व विधायकों से चर्चा करेंगे। 7 जुलाई को अलग-अलग कमेटियों की बैठक होनी है। इसमें संगठन मजबूत करने व जनहित के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।