Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • IAS नियाज खान ने बॉलीवुड को सनातन का दुश्मन बताया 
    IAS नियाज खान ने एक और किताब लॉन्च की है। ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट-2 में उन्होंने सनातन धर्म और ब्राह्मणों की सर्वोच्च सत्ता की बात कही है। नियाज ने किताब में लिखा है कि बॉलीवुड सनातन का दुश्मन है।  

  • कांग्रेस सेवादल ने चार जिलाध्यक्ष बदले 
    मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल ने उज्जैन, नीमच, दतिया, छतरपुर और मुरैना जिले में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। मप्र कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक योगेश यादव ने बताया, नीमच में गजेंद्र यादव, उज्जैन शहर में अरुण वर्मा, 
    सतना पहुंचे सीएम मोहन यादव, चित्रकूट को बड़ी सौगात 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को सतना और सिंगरौली प्रवास पर हैं। सीएम सतना जिले के चित्रकूट में आयोजित प्रदेश स्तरीय आभार सह-उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इसके बाद वह सिंगरौली जिले के चितरंगी में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से वह लाड़ली बहनों के खाते में राशि जारी करेंगे। 
    गोदरेज ग्रुप की एंट्री, इंदौर में खरीदी 200 करोड़ की जमीन 
    गोदरेज प्रापर्टीज की मध्य प्रदेश में एंट्री हो गई। इंदौर में उज्जैन रोड पर गोदरेज ग्रुप ने 200 करोड़ में 46 एकड़ जमीन खरीदी है। माना जा रहा है गोदग्रेज ग्रुप तेजी से बढ़ते इंदौर शहर के रियाल एस्टेट कारोबार में हथमाने जा रहा है।  
  • लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपए 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार 1 अगस्त को एक करोड़ 29 लाख लाडली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देंगे। उनके खाते में सिंगल क्लिक के जरिए 250-250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि हर महीने मिलने वाली 1250 रुपए से अलग होगी। 
  • रक्षाबंधन उत्सव में शामिल होंगे CM मोहन यादव 
    सीएम सतना और सिंगरौली जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम दोपहर में सतना के चित्रकूट और फिर शाम 4 बजे सिंगरौली के चितरंगी जाएंगे। यहां रक्षाबंधन उत्सव में लाडली बहनों से राखी बंधवाएंगे। रक्षाबंधन उत्सव के यह कार्यक्रम 17 अगस्त तक रोजाना होंगे। जिसमें सीएम सिंगरौली, सतना, दमोह, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, बैतूल, शिवपुरी, टीकमगढ़, अनूपपुर और डिंडोरी जाएंगे। शेष जगह कैबिनेट के मंत्री व विधायक शामिल होंगे।