Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को पं कमल किशोर नागर आश्रम जाएंगे। दोपहर 12 बजे वह शाजापुर पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में युवा कांग्रेस की बैठक भी होगी।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • शिवपुरी में घायलों की पिटाई, थाने का घेराव 
    शिवपुरी में डॉक्टर ने हादसे में घायल लोगों की थप्पड़ और जूते से पिटाई कर दी। वह CM हेल्पलाइन में शिकायत से नाराज थे। घटना से नाराज लोगों ने रविवार को थाने का घेराव कर दिया। वह FIR और डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। 
  • नर्सिंग कॉलेज की परीक्षाएं अब अगले माह 
    मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ने नर्सिंग कॉलेज प्रथम वर्ष की परीक्षा तिथि सवा महीने बढ़ा दी है। यह एक्जाम अब सितंबर में होंगे। विश्वविद्यालय ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। 29 जुलाई को कोर्ट ने अपात्र नर्सिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को भी परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। 
  • दुग्ध पर 5 रुपए लीटर प्रोत्साहन राशि देगी सरकार 
    मध्यप्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पांच रुपए लीटर प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। इसका लाभ दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े उन किसानों को मिलेगा, जो 15 फीसदी दुग्ध उत्पादकों को संभालते हैं। मप्र में दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों से रोजाना 10 लाख लीटर दूध संग्रहित होता है। यही दूध 6 सहकारी दुग्ध संघों के जरिए बिक्री के लिए जाता है।
  • शिवराज ने की महिलाओं से बात 
    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल स्थित निवास से विदिशा-रायसेन की बहनों से वर्चुअल बात की। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी इन बहनों की आजीविका पर चर्चा करते हुए लखपति दीदी योजना की जानकारी दी। साथ ही रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।  
  • CM के काफिले के वाहन ने मारी टक्कर, मां-बेटे सहित 3 जख्मी 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले शामिल वाहन ने राजगढ़ में ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। जिसे कलेक्टर-एसपी ने सारंगपुर के अस्पताल पहुंचाया। ऑटो चालक आरिफ, अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर कहीं जा रहा था, तभी दुर्घटना हो गई। हादसे में मां-बेटे को मामूली चोंट और आमीन की कमर और पैर में चोट है। 
  • शिवपुरी में रास्ते के लिए किसान की हत्या, दो गंभीर 
    शिवपुरी जिले के चक्क घुटारी गांव में आम रास्ते के विवाद में युवक की हत्या हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। कोलारस पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चक्क घुटारी निवासी सिंह सरदार ने बताया रविवार सुबह मेजर सिंह, सरवन सिंह, दारा सिंह खेत में धान का रोपा लगा रहे थे। तभी जगतार सिंह, अवतार सिंह, जिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, भोला सिंह और गुरवेल सिंह बंदूक, फरसा और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। सरवन सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि, दारा सिंह और मेजर सिंह घायल हैं, उन पर फरसे से हमला हुआ है। 
  • रीवा की घटना पर एफआईआर की मांग
    रीवा की घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार निशाना साधा है। कहा, मध्य प्रदेश में स्कूलों की स्थिति खराब है। न पर्याप्त शिक्षक और न ही स्कूल भवन। मप्र में 50 लाख बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं। रीवा में दीवार ढह गई, जो दुर्घटना नहीं हत्या है। राज्य सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। 
  • जीतू पटवारी ने भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए। कहा, 32 हजार करोड़ का बजट हो गया है तो यह रुपया जाता कहां है? भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। न्यायिक जांच कराते हुए सरकार को जर्जर स्कूलों की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। रीवा में स्कूल प्रशासन के अधिकारी पर एफआईआर होनी चाहिए। 
  • सिवनी में सड़क हादसा, दो की मौत 
    सिवनी जिले में शनिवार रात ट्रक और कमांडर की टक्कर से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, 7 घायल हैं। एंबुलेंस की मदद से जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा बरघाट थाना क्षेत्र के धारना गांव के पास रात 8 बजे हुआ है। 
  • CM मोहन यादव शाजापुर जाएंगे 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 12 बजे शाजापुर जाएंगे। यहां 20 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 100 बेड अस्पताल भवन का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सीएम शाजापुर विधायक अरुण भीमावद के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। 1:45 बजे शाजापुर से सेमली चाचा जाएंगे। वहां पंडित कमल किशोर नागर के आश्रम में भागवत कथा में शामिल होंगे। शाम 4 बजे भोपाल रवाना होंगे।
  • युवा कांग्रेस की बैठक
    प्रदेश कांग्रेस काार्यलय में रविवार को युवा कांग्रेस की बैठक होनी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी विधानसभा अध्यक्षों की बैठक लेंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान युवा पदधिाकरियों को एक्टिव करने की रणनीति बनाई जाएगी।  
CH Govt hbm ad
5379487