Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं। 

मध्य  प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

महाकाल का तिरंगे के रंग में शृंगार
महाकालेश्वर मंदिर में 15 अगस्त आजादी का पर्व सबसे पहले भस्म आरती में देखने को मिला। गुरुवार तड़के भस्म आरती में भगवान महाकाल का दिव्य शृंगार किया गया। भगवान को तीन रंग के वस्त्र अर्पित कर आजादी के पर्व की शुरुआत हुई। बाबा महाकाल का तिरंगे के रंग में शृंगार किया गया। मंदिर भी तीन रंगों में सजा दिखाई दिया। मंदिर के शिखर पर भारत के झंडे लगाकर सजाया गया।

TCS कर्मचारी ने किया आत्मदाह 
महाराष्ट्र में इंदौर की छात्रा रक्षिता पाटीदार के आत्मदाह कर लिया। TCS (टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज) में जॉब भी करती थीं। बुधवार को इंदौर के मानपुर (पैतृक क्षेत्र) में अंतिम संस्कार किया गया। जॉब के लिए पुणे शिफ्ट होने से पहले परिवार के साथ अन्नपूर्णा इलाके में रहती थी। बता दें कि छात्रा रक्षिता 19 अगस्त की राखी और 20 अगस्त को अपने जन्मदिन के लिए पुणे से इंदौर आ रही थी। रास्ते में ही धुलिया (अब धुले) में उतरी। डीजल खरीदा और खुद को आग लगाकर जान दे दी थी। 

स्वतंत्रता दिवस पर उम्रकैद की सजा काट रहे 177 बंदी रिहा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेशभर की जेलों से कुल 177 बंदियों को रिहा किया गया है। ये बंदी प्रदेश की विभिन्न जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। उम्रकैद की सजा काट रहे बंदियों को जेल विभाग द्वारा रिहाई नीति के तहत सजा में छूट दी गई है। सतना जेल से सबसे ज्यादा 24 कैदियों को रिहाई दी गई है। बलात्कार और पास्को के मामले में सजा काट रहे कैदियों को रिहाई में कोई रियायत नहीं दी गई है।

छतरपुर में गाज गिरने से मां-बेटे की मौत 
छतरपुर के भगवां थाने के ग्राम बरेठी में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से खेत में काम कर रहे मां-बेटी की मौत हो गई। एक दर्जन लोग घायल हो गए। ये लोग बिजली चमकने और पानी बरसने के कारण खेत की मेंढ़ पर लगे श्यामर के वृक्ष के नीचे छिप गए थे। तभी बिजली गिर गई।