Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्यप्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update  

  • CM मोहन यादव जम्मू कश्मीर दौरे पर
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार, 22 सितंबर को जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। सीएम यहां विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। जम्मू में सीएम दो जनसभाएं कर सांबा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के लिए वोट मांगेंगे। 
  • सीएम मोहन यादव सुबह 9 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर से उड़ान भरेंगे और 11 बजे जम्मू कश्मीर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12:15 बजे सांबा जिले के घगवाल स्थित मॉडर्न एजुकेशन इंस्टीट्यूट और रामलीला मैदान गुर्हा सलाठिया में सभाएं करेंगे। 
  • सरकारी स्कूलों से कम हो गए 7 लाख स्टूडेंट 
    मध्य प्रदेश की सरकारी स्कूलों से बच्चों की संख्या लगातार घट रही है। इस सत्र में तकरीबन 7 लाख छात्र कम हुए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अभी 56 लाख स्टूडेंट पढ़ रहे हैं। गणवेश, मध्याह्न भोजन और स्कॉलरशिप के बावजूद स्टूडेंट सरकारी शिक्षा पर भरोसा नहीं कर पा रहे। 5,500 स्कूलों में एक भी एडमिशन नहीं हुए।