उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को अपने गृह निवास उज्जैन में रोड शो किया। यह रोड शो दशहरा मैदान से शुरू होकर गोपाल मंदिर पर खत्म हुआ। सात किलोमीटर के शो में रथ पर सवार मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन किया। सीएम के स्वागत के लिए पूरा शहर बैनर-पोस्टर से पट गया। दो हजार से ज्यादा स्वागत मंच बनाए गए थे। इस रोड शो की कुछ अनदेखी तस्वीरें बयां कर रही हैं शो की भव्यता।

रथ पर सीएम के साथ विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, जितेंद्र पंड्या भी हैं।

रथ पर सवार मोहन पर होती रही फूलों की वर्षा 
मुख्यमंत्री मोहन यादव रथ पर सवार थे। लोगों ने जगह-जगह उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। खास यह है कि शहर में मंच कम पड़ गए तो इंदौर, देवास और आसपास के इलाकों से मंगवाकर मंच बनवाए गए। 

सीएम का स्वागत करने बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं।

यहां से गुजरा सीएम के रोड शो का रथ 
सीएम का रोड शो दशहरा मैदान से शुरू हुआ। सुराना पैलेस, कंट्रोल रूम तिराहा, वर्षा झोन कॉर्नर,, फ्रीगंज गुरुद्वारा, निखार फैशन, शहीद पार्क, टॉवर चौक, तीनबत्ती चौराहा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, शास्त्रीनगर ग्राउंड, विवेकानंद कॉलोनी, लोटी स्कूल चौराहा, धन्नालाल की चाल, फ्रीगंज ब्रिज, चामुण्डा माता चौराहा, देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, नईसड़क, कंठाल चौराहा से सराफा होते हुए गोपाल मंदिर पर समाप्त हुआ। 

शहर को बैनर-पोस्टर और होर्डिंग्स से पाट दिया गया है।
 
सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब। लहराया भगवा ध्वज।