Menstrual Hygiene Day: हर साल 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। मासिक धर्म के दौरान ऐसी महिलाएं, जो मासिक धर्म पर बोलने से भी परहेज करती हैं। किसी तरह के कपडो या अन्य सामग्री का इस्तेमाल कर लेती हैं। ऐसी महिलाओं को मध्य प्रदेश का एक युवा जागरूक कर रहा है। ताकि, इस मामले में महिलाओं सजगता और जागरूकता उन्हें गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। 

मददघर संस्था के जरिए जागरूकता
महिलाओं में जागरूकता लाने वाले मध्यप्रदेश के पैडमैन सत्यम मिश्र मददघर संस्था के जरिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी पीरियड्स के विषय में जानकारी देते हैं। सत्यम ने मध्य प्रदेश का पहला हिन्दी में महावारी के ऊपर रैप सॉन्ग 'मौन' भी तैयार किया है। इस रैप सॉन्ग के माध्यम से वह महिला-पुरुषों में जागरूकता फैला रहे हैं।

महिला और पुरुष बात करने से कतराते हैं
सत्यम के अनुसार, वर्तमान समय में लड़के और लड़कियां पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। सभी वर्ग के बच्चे पढ़ाई के साथ ही साथ शारीरिक स्वच्छता को लेकर भी जागरूक हैं। इसके बावजूद भी समाज में कई ऐसे लोग भी अलग अलग स्थानों पर हैं, जो अपनी शारीरिक स्वच्छता को लेकर भी जागरूक नहीं हैं। मासिक धर्म की बात सुनते ही महिलाओं के साथ पुरुष भी इस बारे में बात करने से कतराते हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म भी
प्रदेश की अलग अलग स्थानों की बस्तियों एवं स्कूल, कॉलेज में सत्यम जाते हैं और महावारी के पहलुओं पर बारीकी से जानकारी देते हैं। इसके साथ ही टूल्स के माध्यम से लोगों को जानकारी देते हैं।

बता दें कि मासिक धर्म से गुजरने वाली महिलाओं को कब, क्या इस्तेमाल करना चाहिए इसको लेकर जागरूकता विज्ञापन भी प्रसारित किए जाते हैं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म पैडमैन के जरिए भी महिलाओं को इस मामले में बिना संकोच और शर्म के अपनी बात रखते हुए इस दौरान पैड का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया है।