President Police Medal : मध्‍यप्रदेश के 26 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किए जाएंगे। उन्हें यह सम्मान गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को दिया जाएगा। MP के तीन पुलिस अफसरों को वीरता के लिए राष्‍ट्रपत‍ि पदक और चार अधिकारी विश‍िष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपत‍ि पदक के लिए चुने गए हैं। वहीं 19 पुल‍िस अधिकारी-कर्मचारी सराहनीय सेवा के ल‍िए पुरस्कृत किए जाएंगे।  

इन्हें मिलेंगे पुरस्कार 

  • वीरता पदक के लिए इंस्पेक्टर अंशुमान सिंह चौहान, मनोज कुमार कश्यप व हेड कांस्टेबल अतुल कुमार शुक्ला को चुना गया है। 
  • विशिष्ट सेवा पदक के लिए एडीजी EOW मोहम्मद शाहिद अवसर, एडीजी लोकायुक्त योगेश चौधरी, डिप्टी कमांडेंट भारतभूषण राय, इंस्पेक्टर शरद चौधरी
राज्यपाल मंगूभाई से अवार्ड लेते सैलाना SDM मनीष जैन।

सैलाना SDM मनीष जैन को राज्यपाल ने किया पुरस्कृत 
इधर, सैलाना SDM मनीष जैन को विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। एसडीएम जैन ने मतदाता जागरूकता व अन्य चुनावी गतिविधियों के लिए सैलाना को मप्र में नंबर 1 लाने का प्रयास किया। सफल भी रहे। इस उपलब्धि के लिए 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने 
सम्मानित किया।