MP BJP appoint 4 district president: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा के लिहाज से संगठन और सत्ता में जमावट शुरू कर दी है। कमजोर परफारमें वाले आईएसएस के तबादले के बाद अब संगठन में फेरबदल किया जा रहा है। हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने चार जिलों  में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। बालाघाट में पूर्व मंत्री रामकिशोर कांवरे तो छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नेता प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के करीबी माने जाते हैं। 

 कहां किसे जिम्मेदारी 

क्रमांक 
जिला
जिलाध्यक्ष
1 बालाघाट  राम किशाोर नानो 
2 छतरपुर  चंद्रभान सिंह गौतम 
3 बुरहानपुर  मनोज माने
4 रतलाम प्रदीप उपाध्याय


गत माह भी नियुक्त किए गए थे चार नए जिलाध्यक्ष 
भाजपा ने गत माह भी चार जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इनमें मप्र के मैहर, मऊगंज और पार्ढुना जैसे नवगठित जिलों के अध्यक्ष भी शामिल थे। मऊगंज से राजेंद्र मिश्रा, मैहर से कमलेश सुहाने और पांढुर्णा जिलाध्यक्ष के तौर पर वैशाली महाले को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बड़वानी जिलाध्यक्ष के रूप में कमल नयन इंगले को नियुक्त किया गया था।