Logo
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून के चलते हल्की बारिश का दौर जारी है। सोमवार को मौसम में पूरी तरह से ठंड़क घुली है। गर्मी से निजात मिलने पर बारिश होने से लोगों के चेहरे भी खिले खिले नजर आ रहे हैं।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून के चलते हल्की बारिश का दौर जारी है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश अलग-अलग जिलों में सोमवार को मौसम में पूरी तरह से ठंड़क घुली है। आसमान में बादलों के छाने से हल्की बारिश भोपाल शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में हो रही है। गर्मी से निजात मिलने पर बारिश होने से लोगों के चेहरे भी खिले-खिले नजर आ रहे हैं।

2 दिनों में मानसून के प्रवेश करने की संभावना
भोपाल के अलावा प्रदेश अन्य संभागों में मौसम में पूरी ठंड़क घुली है। चल रही तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश अब मानसून के आगमन का एहसास दिला रही हैं। प्रदेश में 2 दिनों में मानसून के प्रवेश करने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर कही जा रही है। प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र से मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है।

मानसून के गुजरात में ठहरने से देरी
मध्य प्रदेश में मानसून के प्रवेश को लेकर मौसम विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में ब्रांच कमजोर हो जाने से मानसून अभी​​​​ गुजरात में प्रवेश कर गया है। मानसून के गुजरात में ठहरने से प्रदेश में पहले जो संभावना बनी थी, उसमें देरी हो रही है। अब मध्य प्रदेश में मानसून के 19-20 जून तक प्रवेश करने की संभावना है।

बालाघाट, डिंडौरी से मानसून के प्रवेश करने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश के बालाघाट, डिंडोरी से मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। प्रदेश में प्री-मानसून की सक्रियता के चलते राजधानी भोपाल, इंदौर सहित अन्य संभागों में बारिश की संभावना बनी है। रिमझिम बारिश में सोमवार को लोग बारिश आने की संभावना पर खुश होते भी नजर आए। गर्मी के लंबे समय के बाद अब ठंड़क का अहसास होने पर लोग मानसून के स्वागत को तैयार हैं।

5379487