Rahul Gandhi Satna Rally update: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की रविवार को अचानक तबीतय बिगड़ गई। उन्होंने अपने सभी चुनावी दौरे निरस्त कर दिए। राहुल गांधी रविवार सुबह साढ़े 11 मध्य प्रदेश के सतना जिले में चुनावी सभा करने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए दोपहर 2 बजे मल्लिकार्जुन खरगे ने इस चुनावी सभा को संबोधित किया। 

सतना में और क्या बोले-मल्लिकार्जुन खरगे

  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, संविधान बदलने के लिए भाजपा को 400 सीटों की जरूरत है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों से सवाल करते हुए क्या संविधान विरोधी लोगों को अपना वोट देंगे? 
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि कुछ लोग कहते हैं कि विपक्ष हमेशा मोदी को टारगेट करता है, लेकिन पीएम मोदी ही खुद कभी भाजपा का नाम नहीं लेते। हर कार्यक्रम में वह 'मोदी की गारंटी, मोदी की 36 इंच की छाती जैसी बातें करते हैं। अगर सब कुछ मोदी ही करते हैं तो सवाल भी उन्हीं से करने होंगे न। 
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी के न पहुंच पाने के लिए जनता से माफी मांगी। कहा, देश में इस समय महंगाई और बेरोजगारी लोगों की कमर तोड़ रही है। इससे हर देशवासी दुखी है, लेकिन नरेंद्र मोदी खुश हैं, क्योंकि मोदी जी चाहते हैं, लोग गरीबी और बेकारी में रहें। 
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, सबका साथ और सबके विकास का नारा धोखा  है। मोदी सिर्फ दो लोगों के विकास में लगे हैं। बताया कि जिस देश में सुई तक नहीं बनती थी, पं जवाहरलाल नेहरू ने 15-16 के कार्यकाल में राकेट बनाकर दिखाया। इंदिरा जी ने उस राकेट को उड़ाया। 10 साल में नरेंद्र मोदी तो सिर्फ कांग्रेस को गाली देने और देशवासियों को सपने दिखाने का काम किया। उन्होंने काला धन लाकर हर व्यक्ति के खाते में 15 15 लाख देने, युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया, लेकिन मिला क्या? मोदी जी ने किसानों की आमदानी डबल करने का वादा किया, लेकिन नहीं किया। 
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, कांग्रेस जो कहती है, वह करके दिखाती है। मनरेगा, फूड सिक्योरिटी एक्ट, शिक्षा का अधिकार जैसी तमाम कानूनी अधिकार दिए हैं, जिसे मोदी भी नहीं हटा सकता। जो 80 करोड़ मुफ्त आनाज देने का ढिंढोरा पीटते हैं, वह कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने गैस सिलेंडर दिया, उसे भी वापस नहीं ले लिया। 
  • महंगाई के मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खरगे बोले-क्रूड आयल सस्ता हो रहा है, लेकिन डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। हमारे जमाने में 400 रुपए गैस सिलेंडर मिल जाता था, लेकिन अब 1100 रुपए कर दिया। वह कहते थे चूल्हे के सामने मां के आंखो में आंसू नहीं देख सकता है, लेकिन वह मां को भूलकर अदाणी और अंबानी को पकड़ लिया। 

जीतू पटवारी ने X पर दी जानकारी 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से X  पर संदेश पोस्ट कर बताया कि अस्वस्थ होने के कारण राहुल गांधी जी आज  सतना नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी से सतना जाने के लिए अनुरोध किया है। जिसे खरगे जी ने स्वीकृति दे दी है। 

जीतू पटवारी ने आगे लिखा, सतना में लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जन आर्शीवाद रैली को अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं के प्रति आभार जताते हुए पटवारी ने कहा, जल्द राहुल गांधी नए कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की जनता से रूबरू होंगे। 

खबर अपडेट हो रही है।