Logo
Rewa Kyoti WaterFall: मध्यप्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा हो गया। क्योटी वॉटर फॉल पर पति से फोटो खिंचवा रही नवविवाहित महिला बैलेंस बिगड़ने से 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। शनिवार को महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है।

Rewa Kyoti Water Fall: मोबाइल में फोटो खिंचवाना महिला को भारी पड़ गया। वॉटर फॉल के गिनारे खड़ी होकर पति से फोटो खिंचवा रही नवविवाहित महिला का अचानक बैलेंस बिगड़ गया। महिला 400 फीट गहरी खाई में गिरी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा शुक्रवार का है। पुलिस ने महिला का शव शनिवार को सुबह बरामद किया है। दर्दनाक घटना रीवा के क्योटी वॉटर फॉल की है। 

जानें कैसे हुई घटना 
वर्तिका पटेल (25) प्रयागराज के कर्नलगंज से पति सौरभ पटेल और परिवार के साथ वॉटर फॉल घूमने आई थीं। पहले महिला ने पति के फोटो क्लिक किए। इसके बाद पति महिला के फोटो क्लिक करने लगा। महिला कभी छाता, तो कभी दुपट्‌टा लेकर फोटो क्लिक करा रही थी। झरने के कोने पर थीं। महिला ने अपना दुपट्‌टा रखा और फोटो क्लिक कराने के लिए उल्टे पैर पीछे की ओर जाने लगी। पति फोटो देख रहा था। पजर पड़ते ही पति चिल्लाया कि पीछे देखो, गिर जाओगी। महिला ने पलटकर देखा और बैलेंस बिगड़ते ही नीचे गिर गई।

तीन माह पहले हुई थी शादी
महिला चट्टानों से टकराते हुए 400 फीट नीचे पत्थर पर जाकर गिरी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शुक्रवार शाम को रेस्क्यू शुरू किया। रात ज्यादा होने से ऑपरेशन रोकना पड़ा। शनिवार सुबह टीम ने फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तो महिला का शव बरामद किया। बता दें कि  3 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पति सौरभ हाईकोर्ट (प्रयागराज) में वकील हैं।‎

5379487