Logo
Sehore Jackal terror: मध्यप्रदेश के सीहोर में सियार ने आतंक मचा रखा है। दो दिन में सियार ने 10 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। एक महिला की तो उंगली ही खा ली। लोग अब लाठी-डंडे लेकर सियार की तलाश कर रहे हैं।

Sehore Jackal terror: मध्यप्रदेश के सीहोर में सियार ने आतंक मचा रखा है। दो दिन में सियार ने 10 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। एक महिला की तो उंगली ही खा ली। दूसरे हाथ और मुंह पर भी चोट आई है। दो दिन से महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि वन विभाग ने मदद के नाम पर महिला को सिर्फ 500 रुपए की तत्कालीक सहायता राशि दी है। सियार के आतंक से परेशान होकर लोग अब लाठी-डंडे लेकर घर से निकल रहे हैं। लोग भी अब सियार को तलाश रहे हैं।  

खेत में काम करते रहे लोगों पर किया हमला 
जानकारी के मुताबिक, कृष्णाबाई खेत में धान की निदाई कर रही थी। खेत मालिक भी पास में बैठा था। तभी सियार आया और मालिक पर हमला बोल दिया। मालिक को बचाने कृष्णाबाई सहित अन्य मजदूर दौड़े। सियार को पत्थर मारना शुरू किया। तभी सियार ने पलटकर कृष्णाबाई पर हमला कर दिया। सियार ने महिला की हाथ और चेहरे दांतों से अटैक किया। भागते समय सियार ने दूसरे लोगों पर भी हमला किया।

ये भी पढ़ें- UP के बाद MP के इन जिलों में भी भेड़ियों का आतंक, 12 से अधिक लोगों पर किया हमला

सियार ने इन लोगों को किया घायल
सियार ने पिछले दो दिन में शैलेंद्र पिता राधेश्याम (32), अजीज खान पिता हमीद खान (45), कृष्णाबाई पति मोबत सिंह (50), रामसिंह पिता हरिराम (65), मनोज पिता जगदीश (30), धर्मसिंह पिता चैन सिंह (40), लखनलाल पिता बदामीलाल (50),  नर्मदा प्रसाद रामसिंह (49), श्याम सिंह (37)  और कृष्णाबाई लौवंशी पर हमला बोला है। घायल होने पर सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के बाद सभी ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। कृष्णाबाई लौवंशी का इलाज चल रहा है।

वन विभाग ने दी 500-500 की सहायता राशि 
सियार ने कृष्णा लौवंशी की उंगली खा ली। महिला नर्मदापुरम के जिला अस्पताल में दो दिन से भर्ती है। महिला के बेटा देवेद्र लौवंशी ने वन विभाग और प्रशासन को मामले की जानकारी दी है। बेटे ने वन विभाग के अधिकारियों से मदद की गुहार भी लगाई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सियार के हमले से कई लोग घायल हुए हैं। सभी को 500-500 रुपए तत्कालीक सहायता राशि दी गई है। 

5379487