Crime News: गर्लफ्रेंड की किसी और से शादी हुई तो सनकी ने लड़की के भाई की दर्दनाक हत्या कर दी। 12 साल के बच्चे को घुमाने के बहाने ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। पत्थर से कुचलकर मारने के बाद शव को चट्‌टानों के बीच दबा दिया। 29 जुलाई से लापता बच्चे का शव 30 जुलाई को देर शाम पुलिस को मिला। शिनाख्त के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल कर 31 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में मर्डर की दर्दनाक दास्तां सामने आई। घटना ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र का है। 

जानें पूरा मामला 
ग्वालियर के तिघरा गांव निवासी शुभम कुशवाहा मृतक हेम राजपूत(12) की बहन से प्यार करता है। शुभम प्रेमिका से शादी करना चाहता था। 5 महीने पहले हेम की बहन की शादी उसकी मां ने किसी और से मुरैना में कर दी। इसी बात का बदला लेने के लिए शुभम उर्फ तोता ने अपने साथी अमन गोस्वामी के साथ मिलकर मासूम की हत्या की साजिश रची।

कोल्डड्रिंक पिलाकर पटक दिया पत्थर
29 जुलाई को सुबह 10 बजे हेम सिंह घर से निकला। सुबह 11 बजे उसे आरोपी शुभम कुशवाह मिला। शुभम बच्चे को देवखो (पहाड़ों पर मंदिर) घुमाने का लालच दिया। बच्चा उसके साथ चला गया। शुभम बच्चे को 60 फीट गहराई में ले गया। वहां हेम को कोल्डड्रिंक दी। जैसे ही बच्चा कोल्डड्रिंक पीने लगा तो शुभम ने उसके सिर पर पीछे से पत्थर मार दिया। बच्चा एक ही वार में नीचे गिर पड़ा। इसके बाद उसके ऊपर बैठा और सिर पर पत्थर से एक के बाद एक वार करता रहा। तड़पते हुए हेम ने दम तोड़ दिया।

चरवाहे को दिखा शव 
29 जुलाई को शाम 5 बजे हेम की मां गुप्तेश्वर मंदिर पहुंचीं। बेटा कहीं नहीं मिला। रात में मां ने पुरानी छावनी थाने में बेटे के लापता होने की सूचना दी। 30 जुलाई को लड़के की तलाश में पुलिस ने गुप्तेश्वर के आसपास सर्चिग की। 31 जुलाई को पहाड़ी पर चरवाहे को बच्चे का शव पत्थरों से दबा दिखा। सूचना पर पुलिस पहुंची और 30-31 जुलाई की दरमियानी रात लड़के का शव बरामद किया। शव की पहचान हुई। मां ने पुलिस को संदेही का नाम बताया। 31 को ही पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शुभम ने हत्या करना स्वीकार किया और पूरा राज उगला।