Bhopal: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में सोमवार करीब 8 बजे कुछ लोगों के द्वारा पथराव किया गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। इसके साथ ही कई लोगों को चोट आई है। इस घटना में अभी तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें कुल 24 लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्रशासन द्वारा मंगलवार को आरोपियों के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जा सकती है। घटना के बाद से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

पथराव की घटना के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। हिंदू संघटन के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके मकानों जमीदोज करने की मांग करने लगे। इस दौरान बीजेपी विधायक अरुण भीमावद भी थाने पहुंचे और कहा कि आरोपियों के घर में बुलडोडजर चलाया जाए।

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पीले चावल बांट रहे थे युवा
शाजापुर में राम-श्याम फेरी सोमवार को निकाली गई। जिसमें कई हिंदू संगठन से जुड़े युवा अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए पीले चावल बांट रहे थे। इतने में अचानक से कुछ लोग सोमवारिया क्षेत्र में महिला थाने के पीछे के मोहल्ले में कार्यकर्ताओं के ऊपर पथराव करने लगे। जिसमें कई लोगों को चोंटे आई है।

पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मौके पर बीजेपी से विधायक अरूण भीमावद भी पहुंच गए और आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे।
 
आरोपियों के मकान तोड़े जाएं
शाजापुर विधायक अरुण भीमावद घटना स्थल पर पहुंचकर कहा कि मै मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। योजनाबद्ध तरीके से पथराव किया गया है। जो भी इस घटना में शामिल आरोपी हैं उनके घर में बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी की जाए। यह कोई पहली घटना नहीं हर साल कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं।