Shivpuri Boat capsized: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बड़ी घटना हो गई। माता टीला डैम में मंगलवार (18 मार्च) को श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। 3 महिलाओं और 4 बच्चों समेत 7 लोग लापता हैं। 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। CM मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं।
#WATCH मध्य प्रदेश: शिवपुरी में खनियाधाना थाने के पास माता टीला डैम में कल देर शाम श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव के पलटने के बाद खोज और बचाव अभियान जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2025
तीन महिलाओं समेत सात लोग लापता हैं। 8 लोग सुरक्षित बाहर आ गए हैं: अमन सिंह राठौर, पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी pic.twitter.com/NVGwlja5q2
मंदिर जा रहे थे 15 लोग
रजावन गांव के 15 लोग 18 मार्च को शाम 4.45 बजे नाव से खनियाधाना थाना क्षेत्र के माता टीला डैम के टापू पर बने सिद्ध बाबा मंदिर में होली फाग के लिए जा रहे थे। मंदिर तक पहुंचने से पहले ही नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव में सवार सभी लोग डूबने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने 8 लोगों को बचा लिया। तीन महिलाओं और चार बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चला है।
रातभर चली सर्चिंग
सूचना पर पुलिस और NDRF की टीम पहुंची। 15 जवान डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। रात में अंधेरा होने के बाद भी NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी रही। टीम गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रही है। शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ का कहना है कि जल्द से जल्द लापता लोगों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
ये हैं लापता
पुलिस के मुताबिक, नाव में धीरे-धीरे पानी भरता गया। नाव में बैठे लोग समझ नहीं पाए। कुछ देर बाद पानी तेजी से भरने लगा और नाव डूब गई। हादसे में शारदा पति इमरत लोधी (55), कुमकुम पिता अनूप लोधी (15), लीला पति रामनिवास लोधी (40), चाइना पिता लज्जाराम लोधी (14), कान्हा पिता कप्तान लोधी (07), रामदेवी पति भूरा लोधी (35), शिवा पिता भूरा लोधी (08) डूब गए।
इन्हें लोगों ने बचाया
नाव पलटते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई औ पानी में कूद गए। शिवराज पिता हरिराम लोधी (60), सावित्री पति अनूप लोधी (10), जानसन पिता अनूप लोधी (12), गुलाब पिता जगदीश लोधी (40), लीला पति सूरी सिंह लोधी (45), रामदेवी पति प्राण सिंह लोधी (50), उषा पति लाल सिंह लोधी (45) और प्रदीप लोधी पिता कृपाल लोधी (18) को बचा लिया।
शिवपुरी जिले अंतर्गत खनियाधाना थाना क्षेत्र में माताटीला बांध के बीच में बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में फाग होली के लिए जा रहे 15 श्रद्धालुओं की नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुछ श्रद्धालुओं की डूबने से असामयिक मृत्यु अत्यंत ही दुखद है। दुःख की इस घड़ी में मेरी…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 18, 2025
मृतकों के परिजन को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है। मोहन यादव ने X पर लिखा कि नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुछ श्रद्धालुओं की डूबने से असामयिक मृत्यु अत्यंत ही दुखद है। मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं।