Singrauli Crime News: मध्य प्रदेश प्रदेश के सिंगरौली जिले में ऑर्केस्ट्रा डांसर से सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस ने वारदात में शमिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने डांसर को जंगल ले जाकर पूरी रात उसका शारीरिक शोषण किया।
घटना के बाद किसी तरह आरोपियों की गिरफ्त से बाहर आई पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। इस दौरान पुलिस ने उससे अभद्रता की। घटना से स्थानीय समुदाय में आक्रोश व्याप्त है, और न्याय की मांग की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि शितूल गांव में रहने वाले देव कुमार शाह के घर बुधवार को बारहो कार्यक्रम था। जिसमें सरई से ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था। पीड़ित अपनी बहन के साथ पहुंची थी। उनके साथ एक और युवती थी।
रात डेढ़ बजे साथियों संग निकली थी युवती
रात 10 बजे से 1 बजे तक डांस प्रोग्राम चला। इसके बाद रात डेढ़ बजे तीनों युवतियां घर के लिए निकलीं। उनके साथ 4 बाइकों में आरोपी भी थे। वह आगे-पीछे चल रहे थे। दो बाइक सवारों के साथ पीड़िता की बहन आगे निकल गई। तीसरी बाइक पर पीड़िता थी और चौथी पर उसके अन्य साथी पीछे चल रहे थे।
सखौहां शिव मंदिर के पास वारदात
रजमिलान चौराहे के पास चार बाइकों में सवार 8 से 10 बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। दोस्त ने विरोध किया, लेकिन मारपीट कर युवती को जबरन बाइक उतारकर सखौहां शिव मंदिर के पास जंगल ले गए। वहां छह आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने युवती का फोन भी छीन लिया। ताकि, पुलिस को फोन न कर सके।