भोपाल। खेल-खेल में दोनों बहनों ने खेत में रखा कीटनाशक खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ी और वे बेसुध हो गईं। मां बच्चियों को देख घबरा गई। मां ने भी जहर खा लिया। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग पहुंचे। तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात 3 और 5 साल की दोनों बहनों की मौत हो गई। मां का इलाज चल रहा है। दर्दनाक घटना उज्जैन के घटना माकड़ोन थाना क्षेत्र के पैतीसिया‎ गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मां को लगा जिंदा रखकर वह क्या करेगी?
पुलिस के मुताबिक, पैतीसिया‎ गांव में ‎‎रहने वाले सरदार चौहान की पत्नी ‎‎पूजाबाई (35) खेत पर काम कर रही थी। वह दोनों बच्चियों मुस्कान (3) और पूनम (5) को छोड़कर मेड़ पर पानी की मोटर चालू करने चली गई। इस बीच दोनों बच्चियों ने खेल-खेल में खेत में ‎‎रखा कीटनाशक खा लिया, जिसके ‎बाद दोनों की तबीयत बिगड़ी। बच्चियां बेसुध हो गईं। बच्चियों की हालत देख मां को लगा वह जिंदा रहकर क्या करेगी? उसने भी जहर खा लिया।  तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देर रात मुस्कान (3) और पूनम (5) की मौत हो गई। पूजाबाई का इलाज चल रहा है।  

दोनों बेटियों की मौत के बाद पिता रो-रोकर बेहाल 
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि‎ खेल-खेल में बच्चियों ने ‎कीटनाशक खा लिया था। जांच कराई जा‎ रही है।‎ बता दें कि पूजा और सरदार की शादी 10 साल पहले हुई थी। दोनों की दो बेटियां ही थीं। सरदार मजदूरी करता है। पूजा घर के काम के अलावा खेत का भी काम करती थी। दोनों बच्चियों की मौत के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।