Logo
Heritage Hotel in Ujjain: उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास स्थित मराठा कालीन बिल्डिंग को हेरिटेज होटल में तब्दील किया गया है। रविवार (30 मार्च) शाम CM मोहन यादव, राज्यपाल मंगू भाई पटेल और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने शुभारंभ किया।  

Heritage Hotel in Ujjain: मध्यप्रदेश के उज्जैन में मराठा कालीन ऐतिहासिक बिल्डिंग को हेरिटेज होटल में तब्दील किया गया है। श्रद्धालु इस होटल के कमरों से ही महाकालेश्वर मंदिर के शिखर के दर्शन कर सकेंगे। ऐतिहासिक कल्चर और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का भी अनुभव मिलेगा। 

महाकाल मंदिर के पास स्थित मॉडर्न सुविधाओं से लैस इस होटल का शुभारंभ रविवार (30 मार्च) शाम मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्यपाल मंगू भाई पटेल और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल की मौजूदगी में हुआ। 

undefined
Ujjain Heritage होटल में वैदिक घड़ी का अवलोकन करते सीएम मोहन यादव।  

हेरिटेज होटल का किराया 
उज्जैन के हेरिटेज होटल में 9 सुइट रूम, 6 डिलेक्स रूम और 2 सुपर डिलेक्स रूम उपलब्ध हैं। एक रात का न्यूनतम किराया 7,280 रुपए और अधिकतम 35,990 रुपए है। 

रूम कैटेगरी 1 व्यक्ति 2 व्यक्ति 3 व्यक्ति एक्ट्रा रूम 
महाराज 27140 29500 35990 6490
महारानी 27140 29500 35990 6490
एसी सुइट 11800 14160 17110 2950
सुपर डीलेक्स 9440 11800 14750 1950
एसी डीलेक्स 7280 10030 12390 2360
                                         नोट: रूम रेंट एक रात का रुपयों में है। 

महाराजवाड़ा द हेरिटेज होटल की खासियत 

  • होटल में वैदिक घड़ी, ऐतिहासिक नक्काशी, शानदार इंटीरियर हाईटेक ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। श्रद्धालु इसके कमरों से ही मंदिर शिखर के दर्शन कर सकेंगे। 
  • उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास जिस बिल्डिंग में महाराजवाड़ा स्कूल संचालित था। उसी को मध्य प्रदेश टूरिज्म और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की मदद से हेरिटेज होटल में तब्दील किया गया है। 
  • 5,000 वर्गफीट के परिसर के 2,500 वर्गफीट में बने इस होटल को महाराजवाड़ा द हेरिटेज नाम से जाना जाएगा। 
  • महाराजवाड़ा द हेरिटेज होटल में हैंड वर्क नक्काशी, राजस्थानी पत्थर, मार्बल, शानदार सोफे, झूमर, टीवी, फ्रिज सहित अन्य आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
  • श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रूम बुकिंग करा सकते हैं। एमपी टूरिज्म की वेबसाइट www.mpstdc.com और Makemytrip से भी बुकिंग संभव है। 
5379487