vande bharat train: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अब बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। इस सुविधा के शुरू होते ही आम यात्री भी कम पैसों में हाई स्पीड ट्रेन में सफर कर पाएंगे। जी हां...रेलवे अब वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन शुरू करने वाला है।सबसे खास बात यह है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का स्टॉपेज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी रहेगा। मुंबई से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भोपाल से होकर गुजरेगी। ट्रेन के चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा।  

इसलिए रेलवे शुरू करेगा वंदे भारत स्लीपर 
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट काफी हाईडिमांड वाला है। ज्यादा यात्रियों के चलते इस रूट पर ट्रेनें फुल रहती हैं। आसानी से रिजर्वेशन मिलने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यही वजह है कि दिल्ली-मुंबई रूट पर सबसे पहले स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। 

जानें कितनी रफ्तार से चलेगा ट्रेन, कितने कोच रहेंगे 
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रथम चरण में 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इसके बाद धीरे-धीरे 160-220 प्रतिघंटे की स्पीड से चलने लगेगी। इस ट्रेन का सफर आराम दायक होगा। ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। 10 कोच थर्ड एसी, चार कोच सेकेंड एसी के होंगे, एक कोच फर्स्ट एसी का होगा। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में दो एसएलआर कोच भी होंगे।  

अगले महीने शुरू हो सकता है टॉयल 
बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दो महीनों के भीतर ट्रैक पर दिखाई देगी। रेल मंत्री ने कहा था कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ट्रेनसेट का कार्य तेजी से चल रहा है। पहली ट्रेन 2 महीनों के भीतर ट्रैक पर होगी। सभी तकनीकी कार्य अंतिम चरण में हैं। इस रूट पर अगले महीने से ट्रायल शुरू हो सकता है।