Logo
मंदसौर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह चाय बनाने के लिए महिला ने जैसे ही चूल्हा जलाया और ब्लास्ट हो गया। आग का गोला उठा और पति-पत्नी दोनों बुरी तरह झुलस गए। हादसे में महिला की मौत हो गई। पति का इलाज चल रहा है।

भोपाल। मंदसौर में शुक्रवार को एक घर में LPG सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल है। यह दर्दनाक हादसा शहर के संजीत नाका के पास राजीव कॉलोनी में हुआ। पुष्पा बाई (32) ने सुबह चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाया, तभी धमाका हो गया। धमाका होते ही आग का गोला उठा। इससे पुष्पा बुरी तरह झुलस गई। उसका पति राजेश पोरवाल (35) भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। राजेश की हालत नाजुक बनी हुई है।

Rajesh got badly burnt
आग में झुलसने से राजेश की हालत गंभीर है। अस्पताल में इलाज चल रहा है।

धमाके से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया 
वाईडी नगर थाना पुलिस के अनुसार, राजेश की मां बाहर दूध लेने गई थी। राजेश सो रहा था। महिला पुष्पा ने चाय बनाने के लिए चूल्हे पर पानी रखा और जैसे ही बर्नर ऑन किया, धमाका हो गया। धमाके में पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। घर में महिला और उसका पति मौजूद था जबकि मां और छोटा भाई घर के बाहर थे। 

house damaged
धमाके में पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।  

मलबे के नीचे दबे थे दोनों, पुलिस ने बाहर निकालकर भेजा अस्पताल 
पुलिस ने बताया कि जब धमाका हुआ तो घर में राजेश और उसकी पत्नी थे। धमाके में मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे में पति राजेश पोरवाल और पत्नी पुष्पाबाई दब गई थीं। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को मलबा हटाकर बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। रास्ते में पुष्पा बाई की मौत हो गई। राजेश की हालत गंभीर है, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक पड़ताल में गैस टंकी फटने से हादसा होना पाया गया है।

5379487