Logo
Delhi Weather Update: दिल्ली में आज एक और सर्द सुबह और कोहरा देखने को मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

Delhi Weather Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी हैं। दिल्ली में सोमवार को एक और सर्द सुबह और कोहरा देखने को मिला है। आईमडी के मुताबिक, 31 जनवरी और 1 फरवरी को राजधानी में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। रविवार को आसमान बादलों से ढका हुआ था, जिससे तापमान में गिरावट आई और यह छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

कोहरे से कई ट्रेनें लेट

खराब मौसम की वजह से राजधानी आने और यहां से जाने वाली कई रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। कुछ गाड़ियां रद्द कर दी गई हैं जिससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हवाई यात्रा को भी बहुत नुकसान हो रहा है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर रविवार को कोहरे के कारण कई उड़ानों में देरी हुई। लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री रहा।

एक्यूआई बेहद खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आज का एक्यूआई 381 दर्ज किया गया है। हवा बहुत ही खराब श्रेणी में पहुंच चुकी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 9 बजे 324 दर्ज किया गया, जो शाम 6 बजे बहुत खराब श्रेणी में 384 पर पहुंच गया। इस महीने में दो दिन AQI बेहद गंभीर दर्ज किया गया है। वे 24 जनवरी (409) और 14 जनवरी (447) थे।

इस महीने के 22 दिनों के लिए 300 और 400 के बीच बेहद खराब और खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया।  0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब व 401 और 500 के बीच गंभीर श्रेणी के अंदर आता है।

5379487