Aaj ka Rashifal, 5 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, बुधवार (5 फरवरी 2025) को मेष राशि वाले किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। मिथुन राशि वालों को व्यापार में लाभ की संभावना है। असहाय व्यक्ति की मदद करने का प्रयास करें। कुंभ वाले आज प्रेमी के साथ दिन बिताने का प्रयास करें। 3 राशि वालों का दिन आज उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। वहीं कुछ राशियों का दिन खुशखबरी भरा बीतने की संभावना है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (5 फरवरी) को माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मेष राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, बुधवार (5 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
आपके आज काम करने का तरीका बदला हुआ नजर आएगा। आज आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। लेकिन भावुकता में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। प्रेम को लेकर भी दिन आपका अच्छा रह सकता है। अनुभव का लाभ मिलेगा। हिम्मत से काम लेने का प्रयास करें। 
आज की सलाह: अनुभव का लाभ लेने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 7

वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)
आज आप सामान्य से अधिक भावुक हो सकते हैं, इससे बचने का प्रयास करें। प्रेमी को आज कहीं यात्रा पर ले जाएं वह आपको काफी खुश होगा। वित्तीय जीवन किसी से शेयर करने से बचें। अपने प्रोजेक्ट को लेकर कड़ी मेहनत करें। व्यापार अच्छा रहने वाला है। लेकिन काम के बीच आपको तनाव भी मिल सकता है।
आज की सलाह: तनाव से बचने का रास्ता निकालें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 20

मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
आज आपको अपनी भावनाओं पर भरपूर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी के बहकावे में आकर कोई भी कदम उठाने से आपको बचना चाहिए। प्रियजन के साथ अपने दिल की बात शेयर करें। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। गरीब की मदद करने का प्रयास आपको करना चाहिए।
आज की सलाह: असहाय व्यक्ति की मदद करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 12

कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
आज आप जितना हो सके आराम करने का प्रयास करें। ईर्ष्या की वजह से आपके अच्छे रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। अच्छा समय बिताने के लिए थोड़ा पैसा आप निवेश जरूर करें। जिस काम को लेकर आप काफी समय से तनावपूर्ण चल रहे थे तो वह भी आज से ठीक होने की संभावना है। 
आज की सलाह: रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 11

सिंह राशि  (aaj ka singh rashifal)
आज आपकी सुंदरता को लेकर कुछ लोग बात करेंगे। ईमानदारी की आपकी आज सब चर्चा करेंगे। घर में भी खुशहाली आपके आ सकती है। कोशिश करें कि आज आप कुछ नया कार्य शुरू करें। आर्थिक स्थिति आज आपके पक्ष में आ सकती है। आपको आज अपने ऊपर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
आज की सलाह: अपने ऊपर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 2

कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)
आज आप रात के समय अत्यधिक भावुक महसूस कर सकते हैं। लेकिन भावनाओं में आकर अपने प्रियजनों से कोई बात शेयर करने से बचें। अपने खर्च पर लगाम लगाएं। आपको अपनी वित्तीय स्थिति के बारे में प्रियजनों के साथ खुलकर बात करने की जरूरत है। हिम्मत से काम लें।
आज की सलाह: हिम्मत से काम लें।
भाग्यशाली रंग: लेमन, लकी नंबर: 5

तुला राशि (aaj ka tula rashifal)
आज घर का बोझ आपके ऊपर बढ़ सकता है। योजनाओं पर कार्य करने की जरूरत है। अतिरिक्त धनराशि आज आपकी खर्च हो सकती है। खरीदारी का प्लान आपका बनेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने एक कठिन कार्य आ सकता है। जिसमें आप दिनभर व्यस्त रह सकते हैं।
आज की सलाह: धन खर्च पर ध्यान देने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 21

वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)
आज आपको निजी या व्यावसायिक जीवन में कुछ समस्या हो सकती है। किसी वित्तीय मुद्दे पर विचार करने की जरूरत है। किसी बात को लेकर आप सहकर्मी पर संदेह कर सकते हैं। कोई आपके घर पर आज अचानक से आ सकता है, जिसके लिए स्वादिष्ट भोजन बनेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
आज की सलाह: परिवार में खुशियों को लेकर कार्य करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 10

धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)
आज आप परिवार के साथ ही चलने का प्रयास करें। आज खर्च करते समय संयमित रहें। नहीं तो आपको बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। पुरानी आदतों को छोड़ने में ही आपकी भलाई है। कोई आपकी मदद कर सकता है लेकिन आपको भी किसी की मदद करना चाहिए।
आज की सलाह: किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटें।
भाग्यशाली रंग: खाकी, लकी नंबर: 3

मकर राशि (aaj ka makar rashifal)
आपका साथी आज आपको खुशखबरी दे सकता है। वित्तीय जीवन आपका अच्छा बीतेगा। रचनात्मक ढंग से कार्य करने का प्रयास करें। परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। अगर आप विवाहित हैं तो आज आपका दिन काफी अच्छा गुजरेगा। किसी की सलाह लेने से आपको बचना चाहिए। 
आज की सलाह: किसी से सलाह लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 11

कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)
आज आपका व्यवहार कुछ लोगों के प्रति अच्छा रहेगा। अपने प्रेमी से मन की बात कह सकते हैं। व्यापार को लेकर कोई नई डील आपको मिल सकती है। अपने ऊपर भरोसा रखें। मन के ऊपर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। विवाद से बचें नहीं तो आपको पछतावा करना पड़ सकता है।
आज की सलाह: मन के ऊपर नियंत्रण बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 9

मीन राशि (meen rashi ka rashifal)
आज आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। वहीं आज कुछ लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। समस्या पर विचार करने में आपका समय व्यतीत हो सकता है। समय का सही जगह उपयोग करने का प्रयास करें। आपको कोई आपके लिए बढ़ियां समाधान मिल सकता है, जिसकी वजह से आपका दिन काफी हद तक अच्छा बीतेगा।
आज की सलाह: दिन को एंजॉय करें।
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 5