Logo
Deputy Chief Minister Diya Kumari demonstrated sword: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी कच्छवाहा जयपुर के महाराजा सवाई सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की बेटी हैं। दीया की उम्र 52 साल है।

Deputy Chief Minister Diya Kumari demonstrated sword: भारत के पारंपरिक परिधान साड़ी में एक महिला तलवार से हैरतअंगेज करतब दिखा रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला कोई और नहीं, राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी हैं। लेकिन वीडियो वाकई दीया कुमारी का है, हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है। एक मिनट 21 सेकंड के इस वीडियो में डीजे पर धार्मिक गाने बज रहे हैं। आसपास भगवा कपड़ों में लड़कियां मौजूद हैं। इस दौरान महिला ने अपने हाथों में तलवार लेकर ऐसा करतब दिखाया कि लोग अचंभित रह गए। उनका जोश देखने लायक था। करतब के अंत में महिला ने तलवार को माथे से लगा लिया। 

सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों ने तमाम प्रतिक्रिया दी है। दीपक शर्मा नाम के यूजर ने कहा कि बस यही जोश और जज्बा भारत की हर बेटी में हो। सोशल मीडिया पर दावा है कि दीया कुमारी ने तलवारबाजी का हुनर दिल्ली के जवाहर लाल स्टेडियम में क्षत्रिय युवक संघ की तरफ से आयोजित तन सिंह जन्म शताब्दी समारोह में दिखाया।

दीया कुमारी बोलीं- तनसिंह के विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे
रविवार को दीया कुमारी दिल्ली में थीं। उन्होंने तन सिंह जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्तिमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर समेत कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं। दीया कुमारी ने कहा कि इतिहास के सुनहरे पृष्ठों में तनसिंह जी के उच्च विचार और आदर्शों की एक अमिट छाप है। वे एक उच्च संस्कार और आदर्शों के वाहक थे, जिसने आज भी समाज के लोगों के हृदय में एक दर्शन की लौ जला रखी है। 

diya kumari
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और अतिथि।

उन्होंने कहा कि तनसिंह जी के उच्च विचार और आदर्श हम सबको सदैव प्रेरित करते रहेंगे। वे एक विचार, एक दर्शन, एक संस्कार और जीवंत संस्कृति के अगुवा थे। मैं नतमस्तक होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और आशा करती हूं कि आज का हर एक युवा उनके पदचिन्हों पर अग्रसर हो।

बता दें कि बता दें कि दीया कुमारी कच्छवाहा जयपुर के महाराजा सवाई सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की बेटी हैं। दीया की उम्र 52 साल है।

5379487