Logo
Yogi Adityanath Rajasthan Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजस्थान दौरे पर हैं। दोपहर 12 बजे उन्होंने भरतपुर जिले के लैना में चुनावी सभा की। 2 बजे सीकर में सभा है।

Yogi Adityanath Rajasthan Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजस्थान दौरे पर हैं। भरतपुर के हलैना में चुनावी सभी को संबोधित करते हुए आतंकबाद और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। CM योगी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। जबकि, कांग्रेस की सरकारें उन्हें बिरयानी खिलाती थी। भरतपुर के बाद सीकर में भी योगी की सभा है।  

भरतपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में आए लोगों को बताया कि कश्मीर में धारा 370 समाप्त होने के साथ पत्थरबाज़ी भी बंद हो गई है। भारत की सीमा में अब आतंकवाद को प्रश्रय नहीं मिल पाएगा। कांग्रेस के लोग घुटने टेक देते थे। अपनी सरकार में वह आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी।   

सीएम योगी आदित्यनाथ ने और क्या कहा 

  • योगी आदित्यनाथ ने दौसा लोकसभा क्षेत्र में भी जनसभा को संबोधित किया। कहा, वीरभूमि राजस्थान के अन्नदाता किसानों, युवाओं, कामगारों, माताओं-बहनों समेत समाज के सभी वर्ग के बाद  एक बार मोदी सरकार बनाना चाहते हैं।
  • सीएम योगी ने भरतपुर को ब्रज मंडल का हिस्सा बताया। बोले-कांग्रेस कहती है कि कृष्ण हैं ही हीं नहीं। उनका इतना बड़ा अपमान। कांग्रेस के लोग हमारी विरासत और इतिहास पर ही सवाल खड़ा करते हैं। 
  • सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप कोली के समर्थन में जनसभा की। संबोधन की शुरुआत उन्होंने राम राम सा से की। मंच पर भरतपुर जिले के सभी भाजपा विधायक और भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहे। उन्होंने योगी को गदा भेंटकर स्वागत किया।
5379487