Logo
Vande Bharat Train: सोमवार 2 सितंबर से आगरा को एक और वंद भारत ट्रेन की सौगात मिल रही है, जो सप्ताह में तीन दिन आगरा कैंट स्टेशन से उदयपुर सिटी स्टेशन के मध्य चलेगी। 

Vande Bharat Train: आगरा को तीसरी वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिल रही है। जो सोमवार 2 सितंबर से रवाना होगी। यह ट्रेन देश के दो पर्यटन नगरों उदयपुर और आगरा को जोड़ेगी। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन आगरा कैंट स्टेशन से उदयपुर सिटी स्टेशन के मध्य चलेगी। 

पीआरओ के मुताबिक गाड़ी सं. 20981/20982 उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वीकली वंदेभारत ट्रेन अपना सफर सोमवार 2 सितंबर से शुरू कर देगी। जो अपनी तय दूरी को 8 घंटा 45 मिनट में पूरी करेगी। इस ट्रेन के आने के बाद अब आगरा में तीन वंदेभारत ट्रेन हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:  भोपाल से लखनऊ के बीच चेयर कार, पटना और मुंबई के लिए चलेंगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन 

आगरा को मिली तीन वंदे भारत ट्रेन 
इससे पहले आगरा से 2 वंदे भारत गुजरती थी। लेकिन अब 2 सितंबर से 3 ट्रेनें हो जाएंगी। आगरा के लिए पहली वंदेभारत रानी कमलापति स्टेशन-हजरत निजामुद्दीन के बीच और दूसरी खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन के बीच मिल चुकी है। तीसरी वंदे भारत उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी के मध्य चलेगी।

जानें समय सारिणी
यह ट्रेन सोमवार, गुरुवार, शनिवार की सुबह को उदयपुर से चलकर दोपहर में आगरा कैंट पहुंचेगी। उसी दिन दोपहर में आगरा कैंट से उदयपुर सिटी के लिए रवाना होगी जो रात में पहुंचेगी। फिर ट्रेन उदयपुर सिटी स्टेशन से सुबह 5.45 बजे रवाना होगी जो दोपहर 2.30 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से दोपहर 3 बजे चलकर रात 11.45 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन प्रस्थान करेगी। इस दौरान ट्रेन राणा प्रताप नगर स्टेशन, चंदेरिया स्टेशन, मावली जंक्शन, कोटा जंक्शन, गंगापुर सिटी, सवाईं माधोपुर, बयाना जंक्शन स्टेशन पर ठहरते हुए आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश वासियों को स्लीपर वंदे भारत की सौगात जल्द; जानें ट्रेन रूट

5379487