Logo
Rajpal Yadav News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति को सीज कर दिया। फिल्म 'अता पता लापता' का लोन नहीं चुका पाने के कारण बैंक ने राजपाल की शाहजहांपुर स्थित संपत्ति को सीज किया है।

Rajpal Yadav News: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बैंक ने शाहजहांपुर में राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति को सीज कर दिया। मामला 2012 में रिलीज हुई एक्टर की फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है। इस फिल्म के लिए राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मुंबई की बांद्रा ब्रांच से लोन लिया था। लोन नहीं चुका पान के कारण बैंक ने शाहजहांपुर में सेठ एंक्लेव स्थित करोड़ो की संपत्ति सीज किया है। 

बैंक का बैनर: कोई खरीद-फरोख्त न की जाए
मुंबई से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अधिकारी शाहजहांपुर पहुंचे। रविवार को अधिकारियों ने प्रॉपर्टी पर बैंक का बैनर लगाया। बैनर पर लिखा कि यह संपत्ति सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई की है। इस पर किसी तरह की कोई भी खरीद फरोख्त न की जाए। सोमवार सुबह सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई के अधिकारी इस प्रॉपर्टी पर पहुंचे और इसे सीज कर दिया। 

Rajpal Yadav

पिता के नाम पर लिया था लोन 
बता दें कि राजपाल यादव ने पिता नौरंगी लाल यादव के नाम से मुंबई की सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की बांद्रा ब्रांच से तीन करोड़ का लोन लिया था। राजपाल ने यह लोन 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'अता पता लापता' के लिए लिया था। इस फिल्म को राजपाल ने डायरेक्ट किया था। एक्टर की उनकी पत्नी राधा यादव इसकी प्रोड्यूसर थीं। अब लोन न चुका पाने के कारण उनकी शाहजहांपुर में सेठ एनक्लेव स्थित करोड़ों की संपत्ति को बैंक ने सीज कर दिया।

शाहजहांपुर के रहने वाले हैं राजपाल 
राजपाल यादव मूल रूप से शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके भाई गांव में रहते हैं। राजपाल की यहां काफी संपत्ति है। उनकी एक प्रॉपर्टी सदर बाजार के सेठ एनक्लेव के पास है। भवन के बाहर का हिस्सा पत्थर किराए पर दिया है। प्रॉपर्टी राजपाल यादव के पिता के नाम है। इसी प्रॉपर्टी पर राजपाल ने लोन लिया था।

जेल भी जा चुके हैं
राजपाल यादव ने 2010 में मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड डायरेक्टर बड़े उद्योगपति माधौ गोपाल अग्रवाल से अता पता लापता मूवी बनाने के लिए ब्याज पर पांच करोड़ लिए थे। उद्योगपति ने कर्ज मांगना शुरू किया तो राजपाल ने 5 करोड़ का चेक दिया। बैंक में चेक बाउंस हो गया। कंपनी ने राजपाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। केस में राजपाल यादव को जेल भी जाना पड़ा था। 

5379487