Logo
UP DA Hike: उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को (24 अक्टूबर) को राज्य कर्मचारियों को 'दिवाली गिफ्ट' दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा करने का आदेश जारी कर दिया।

UP DA Hike: उत्तरप्रदेश के सरकार अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 'योगी सरकार' ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली तोहफा दिया है।सरकार ने गुरुवार (24 अक्टूबर) को राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा करने का आदेश जारी कर दिया। पेंशनरों का भी महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया गया है। उन्हें अब 53 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। 30 अक्टूबर को सैलरी और पेंशन बढ़कर आएगी। 

15 लाख कर्मचारियों से मिलेगा लाभ 
सरकार के आदेश से राज्य के 15 लाख से अधिक कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर(non-teaching) कर्मचारियों और निगम कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2024 से लागू किया है। वित्त विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने जानकारी दी कि एक अक्टूबर 2024 से इस बढ़े हुए भत्ते का भुगतान अक्टूबर महीने के वेतन के साथ नगद किया जाएगा। इसके अलावा 1 जुलाई से 30 सितंबर तक का बढ़ा हुआ एरियर पीएफ खाते में जमा किया जाएगा।

बिहार में 25 अक्टूबर से भुगतान 
बिहार की नीतीश सरकार भी निर्देश जारी किए हैं। दो दिन पहले वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने अफसरों को निर्देशित किया था कि राज्यकर्मियों को अक्टूबर माह का वेतन का भुगतान 25 अक्टूबर से करें। ताकि, कर्मचारी परिवार दिवाली का त्योहार अच्छे से मना सकें।

MP में 16 लाख परिवारों को फायदा 
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने भी राज्य के अक्टूबर माह का वेतन भुगतान 28 अक्टूबर तक जारी करने का आदेश दिया था। सरकार के इस निर्णय से राज्य 11 लाख कर्मचारियों और 5 लाख पेंशनर्स में खुशी का महौल है। परिवार में भी धूमधाम से दिवाली मनाने की तैयारी है।

केंद्र सरकार ने सबसे पहले बढ़ाया 3% डीए 
बता दें कि केंद्र की 'मोदी सरकार'  ने केंद्रीय कर्मचारियों को 7 दिन पहले दिवाली गिफ्ट दे दिया था। सरकार ने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान किया था। इस ऐलान के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया था। इसके बाद उत्तरप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। यूपी सरकार के इस आदेश से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस बार दिवाली में पटाखों की गूंज तेज सुनाई देगी। एमपी और बिहार सरकार ने कर्मचारियों का वेतन अक्टूबर माह में ही देने का आदेश दिया है। 

5379487