Logo
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की टीम पुलिस के साथ अकबर नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया। विरोध प्रदर्शन धक्का-मुक्की में बदल गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया।

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की टीम पुलिस के साथ अकबर नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया। विरोध प्रदर्शन धक्का-मुक्की में बदल गया। 500 पुलिसकर्मियों के सामने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की भीड़ आ गई। विरोध को बढ़ता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी बीच भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल झा की भी पुलिस से धक्का-मुक्की होने लगी।

मंगल झा ने महिला डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक की कॉलर पकड़ ली। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे अयोध्या रोड पर लंबा जाम लग गया। 

Bulldozer hits shop
अकबर नगर प्रथम और अकबर नगर द्वितीय की दुकानों और मकानों पर चला बुलडोजर। 

45 दिन पहले दिया था नोटिस
दरअसल,  लखनऊ विकास प्राधिकरण का कहना है कि अकबर नगर प्रथम और अकबर नगर द्वितीय में 1169 निर्माण को अवैध चिन्हित किया गया है। इसमें 111 कॉमर्शियल भी हैं।  विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए 45 दिन पहले नोटिस दिया था। 

इंद्रमणि बोले-सभी लोग घरों से सामान निकाल लें 
विकास प्राधिकरण के वाइस चांसलर इंद्रमणि त्रिपाठी ने लोगों से कहा, अफवाह फैला रहे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी बातों पर ध्यान न दीजिए। सब लोग घरों से सामान बाहर निकाल लें। बाहरी लोग यहां से चले जाएं। जिन दुकानों पर कार्रवाई होनी है। उन दुकानों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। मीटर भी टीम ने उखाड़ लिया है।

सुबह 6 बजे ही पहुंच गई थी टीम 
लोगों का कहना है कि अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ ही अवैध निर्मित घरों को खाली कराया जाना था। इसके लिए सुबह से ही पुलिस टीम अकबर नगर पहुंच गई। सुबह 6 बजे अवैध अतिक्रमण हटाना था, इससे पहले यहां बैरिकेडिंग कर दी गई। 8.30 बजे पूरी टीम पहुंच गई। 10 बजे के बाद एलडीए वीसी, नगर आयुक्त और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने कुछ देर बातचीत की और इसके बाद अभियान शुरू किया। क्योंकि, पहले से ही अभियान तय था। तभी लोग पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया।   

ठंड में अचानक से लोगों को हटाया 
कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को घेर लिया। इसके बाद उन्होंने अवैध कब्जा हटाने को लेकर सवाल किया।। ममता चौधरी ने कहा, एलडीए वीसी बात नहीं कर रहे हैं। ठंड में अचानक से लोगों को हटाया जा रहा है। नोटिस के जरिए लोगों को कहा गया था कि उन्हें विस्थापित किया जाएगा। अभी तक विस्थापित क्यों नहीं किया गया। क्या लोगों को निशुल्क मकान दिया जाएगा।

5379487