Logo
उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में दर्दनाक मामला सामने आया है। देवर ने गला काटकर भाभी की हत्या कर दी। महिला ने तीन माह पहले ही पहले पति को छोड़कर पति के दोस्त से दूसरी शादी की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

लखनऊ। बच्चों के कारण घर में हो रहे झगड़े से परेशान देवर ने गला काटकर भाभी की हत्या कर दी। इसके बाद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। युवक ने पुलिस को बताया कि मां के अपमान का बदला लिया है। घटना के समय महिला और उसके दो छोटे बच्चे घर पर थे। पति काम पर गया था। तभी देवर ने गले और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना का पता चलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में करुला गली की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।  

पति के दोस्त से की थी दूसरी शादी 
जानकारी के मुताबिक, महिला ने तीन महीने पहले ही अपने पहले पति मंसूर को छोड़कर पति के दोस्त जाकिर से दूसरी शादी की थी। महिला के पहले पति से 4 बच्चे हैं। इन्हीं बच्चों को लेकर उसकी नई ससुराल में आए दिन झगड़ा हो रहा था। रोज होने वाले झगड़े को लेकर देवर परेशान रहता था। शनिवार को महिला का पति जाकिर काम पर गया था। तभी फरहीन (28 साल) की उसके देवर गुलफाम ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।  

मामले का पूरा सच, 13 साल की उम्र में हो गई थी महिला की शादी
महिला के रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि करुला की रहने वाली फरहीन की पहली शादी कोहिनूर चौराहे के पास रहने वाले मंसूर के साथ हुई थी। जब फरहीन की शादी हुई उस वक्त उसकी उम्र 13 साल थी। पहले पति मंसूर से फरहीन को 4 बच्चे हैं। रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि करुला में ही रहने वाला जाकिर फरहीन के पति मंसूर का दोस्ता था। उसका घर पर आना जाना था। इस बीच फरहीन और मंसूर में अफेयर शुरू हो गया था। इस बात की भनक मंसूर को भी लग गई थी। दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा रहने लगा था। इसके बाद फरहीन ने मंसूर को तलाक देकर जाकिर से शादी कर ली। 

जाकिर महिला के बच्चों को नहीं रखना चाहता था
जानकारी के मुताबिक, जाकिर ने 3 महीने पहले फरहीन से निकाह किया। शादी के बाद पहले पति के 4 बच्चों को जाकिर साथ में रखना नहीं चाहता था। इसी को लेकर फरहीन और जाकिर के बीच आए दिन विवाद होता था। जाकिर की मां चंदा भी इस बात को लेकर घर में झगड़ा करती थी। सास नहीं चाहती थी कि बहू पहले पति के बच्चों को साथ में रखे। आए दिन के झगड़ों की वजह से फरहीन ससुराल छोड़कर पास में ही किराए के घर में रहने लगी थी। जाकिर भी उसके साथ रहता था। जाकिर बच्चों को खाने के लिए कुछ नहीं देता था। इस बात से आहत फरहीन ने जाकिर से कहा था कि अगर वो उसके बच्चों को नहीं पाल सकता है तो उसे तलाक दे दे। बच्चों को लेकर रोज हो रहे झगड़े से परेशान देवर ने फरहीन की हत्या कर दी।

5379487