Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार की शाम पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंची है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह हादसा बरेली से 85 किमी दूर सिरौली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुआ है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के 8 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं आवाज करीब 2 Km दूर तक सुनाई दी। जानकारी के अनुसार यहां अवैध पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था।

5 थानों की फोर्स तैनात
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अभी तक मलबे से तबस्सुम और रुखसाना के शव निकाले गए हैं। एसपी देहात उत्तरी मुकेश चंद्रा ने 5 थानों की फोर्स को मौके पर रेस्क्यू के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें: बिजनौर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एक की दर्दनाक मौत, पांच मजदूर झुलसे

जांच में आया सामने 
शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस फैक्ट्री में पटाखा बन रहा था। उसका लाइसेंस भी निरस्त हो चुका है। फैक्ट्री में विस्फोट किन कारणों से हुआ है, इसकी भी जांच की जा रही है।

इससे पहले फिरोजाबाद में हुआ था धमाका
पिछले 15 दिन पहले ही फिरोजाबाद जिले में भी अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था। जिसमें एक महिला, दो बच्चों समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं हादसे में 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।