Gorakhpur Police Attacked: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। आरोपी की मां और बहन ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हमले में दरोगा सचिन सिंह (28) और सिपाही अजीत कुमार (25) के सिर पर गंभर चोट आई हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बताई गई है। 

गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र स्थित गोपालगंज उर्फ हरनापुर गांव बुधवार शाम यह घटना हुई है। जानकारी मिलते ही SSP डॉ. गौरव ग्रोवर देर रात हॉस्पिटल पहुंचे और घायल दरोगा-सिपाही का हालचाल जाना। पुलिस ने आरोपी के परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिराफ्तारी के प्रयास कर रही है। 

यह भी पढ़ें: शत्रु संपत्तियों में बनेंगे चारा उत्पादन केंद्र: UP में गौ-संवर्धन की दिशा में योगी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय

राहुल निषाद के खिलाफ एफआईआर 
दरअसल, गोपालगंज क्षेत्र में दुष्कर्म की यह घटना 4 दिन पहले पूर्व हुई थी। पीडिता के पता ने राहुल निषाद के खिलाफ थाने में शिकायत की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार शाम उसे सूचना मिली कि आरोपी घर में मौजूद है। जिसके बाद दरोगा सचिन सिंह सिपाही अजीत के साथ उसे गिरफ्तार करने पहुंचे तो हमला हो गया। 

सिपाही अजीत कुमार बेहोश
पुलिसकर्मियों ने राहुल को गिरफ्तार कर थाने ले जाने लगी, तभी उसके परिजनों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट आई हैं। उनके सिर से काफी खून बह गया है। सिपाही अजीत कुमार बेहोश हो गए। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है।