Logo
Kannauj Dushkarm Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सपा नेता नवाब सिंह यादव ने 11 अगस्त की रात नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता को उसकी बुआ ही नवाब सिंह के कॉलेज लेकर गई थी।

Kannauj Dushkarm Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सपा नेता नवाब सिंह यादव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। दुष्कर्म पीड़िता के साथ उनका डीएनए सैंपल मैच हुआ। फोरेंसिक टेस्ट रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि भी हुई है। पुलिस ने नवाब सिंह हो 11 अगस्त को गिरफ्तार किया था। 11 अगस्त की रात ही उसने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 

पीड़िता ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद डायल-112 और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पीड़िता की बुआ भी वहां मौजूद मिली। पुलिस ने बुआ से भी पूछताछ की थी। साथ ही केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया था। 

इसे भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, सपा नेता गिरफ्तार: कन्नौज एसपी बोले-नौकरी का झांसा देकर उतरवाए कपड़े, रंगेहाथ पकड़ा 

पीड़िता आवाज लगाती रही, बुआ ने नहीं की मदद 
कन्नौज दुष्कर्म कांड में पुलिस ने पीड़िता की बुआ को सह आरोपी बनाया है। उसी ने ही नाबालिग को नवाब सिंह के पास उसके कॉलेज लेकर पहुंची पहुंची थी। वारदात के समय वह कमरे के बाहर मौजूद रही। पीड़िता आवाज लगाती रही, लेकिन बुआ ने मदद नहीं की। पुलिस नवाब सिंह के साथ पीड़िता की बुआ को भी अरेस्ट कर लिया है।  

इसे भी पढ़ें: कन्नौज के नवाब की मुश्किलें बढ़ीं: मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बढ़ाई दुष्कर्म की धारा, बुआ पर होगी FIR 

महिला ने पुलिस को किया था गुमराह 
पुलिस ने सह आरोपी बनाई गई पीड़िता की बुआ से भी पूछताछ की थी। जिसमें उसने कहा था कि नवाब सिंह को वह 5-6 साल से जानती है। नवाब सिंह के साथ उसके फिजिकल रिलेशन की बात भी सामने आई है। उस पर पुलिस को गुमराह करने का भी आरोप है। मीडिया के सामने बयान देकर उसने कहा था कि नवाब सिंह को फंसाया जा रहा है। इसके पीछे सपा के कुछ ब्राह्मण नेताओं का हाथ होने का दावा किया था। 

5379487