Metro service in Agra: प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को वर्चुअल कार्यक्रम में आगरा मेट्रो परियोजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री एसी सिंह बघेल सहित अन्य मंत्री विधायक मौजूद रहे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद आगरा में 'आगरा मेट्रो रेल परियोजना' के प्राथमिक सेक्शन पर यात्री सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में... https://t.co/E5oK8o07zj
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 6, 2024
मुख्यमंत्री योगी, राज्यपाल अनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने मेट्रो में सफर कर खासियत बताई। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि आरआरटीएस के उत्पाद की गुणवत्ता वर्ल्ड क्लास है। हमारे पास 906 किमी ऑपरेशनल मेट्रो का नेटवर्क है। 940 किमी लाइन कार्यान्वयनाधीन है। इसका काम पूरा होते ही भारत विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मेट्रो प्रणाली वाला देश होगा। कोलकाता में आज भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल का का शुभारंभ हुआ है।
राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा, मेट्रो ट्रेन का विस्तार फतेहपुर सीकरी, एत्मादपुर, खेरागढ़, फतेहाबाद तक होना चाहिए। गांव से अन डाउन करने वाले लोगों को सुविधा होगी। एमजी रोड पर एलिवेटेड की बजाय भूमिगत स्टेशन बनाने की जरूरत बताई। यह बड़ी उपलब्धि है। ताज महल स्टेशन इस दौरान ब्रज संस्कृति पर सजाया गया। मेट्रो की शुरुआत ताजमहल अंडरग्राउंड स्टेशन से होती है।
गाजियाबाद में रीजनल रैपिड रेल के दूसरा चरण शुरू
गाजियाबाद में बुधवार को देश की पहली रीजनल रैपिड रेल के सेकेंड फेज का शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता से वर्चुअली हरीझंडी दिखाई। नमो भारत रैपिड रेले का सेकंड फेज दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन तक 17 किमी लंबा है। इसके शुरू हो जाने से अब साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन तक 34 किमी रेल चल सकेंगे।
Metro service in Agra
आगरा में सुबह 6 से रात 10 बजे तक दौड़ेगी ट्रेन 3 कोच की मेट्रो
आगरा में मेट्रो ट्रेन शुरू होने से पर्यटकों, कारोबारियों और स्थानीय लोग सभी को राहत मिलेगी। पहले फेज में अभी सिर्फ 6 किमी में ही मेट्रो सेवा शुरू हुई है। इस ट्रैक पर 5 से 7 मिनट के अंतराल पर 6 मेट्रो चलायी जाएंगी। यह ट्रेन 3 कोच की होंगी। जो सुबह 6 से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। इनका किराया 10, 15 और 20 रुपए अधिकतम होगा।
आगरा मेट्रो रेल की खासियत
आगरा में मेट्रो के 30 किमी लंबे दो कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। 14 किमी का प्रथम कॉरिडोर ताज ईस्ट से सिकंदरा तक और दूसरा कॉरिडोर 16 किमी का आगरा कैंट स्टेशन से कालिंदी विहार तक हैं।
आगरा मेट्रो में कुल 27 स्टेशन (20 एलिवेटेड और सात भूमिगत) बनाए जाने हैं। इसकी कुल लागत 8,379 करोड़ रुपए है।
आगरा मेट्रो में 973 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर
आगरा मेट्रो में ऐसा ब्रेक सिस्टम है, जिसे विद्युत उत्पादन होगा। यह पब्लिक सिस्टम से लेस है। संचालन पीएसी डिपो में बने कंट्रोल रूप से होगा।