Ayodhya airport protest: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का आक्रोश उस वक्त फूट पड़ा, जब उनकी फ्लाइट छह घंटे बाद भी गंतब्य के लिए रवाना नहीं हो पाई। मुंबई से आए यह श्रद्धालु बुधवार दोपहर अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के खिलाफ नारेबाजी भी की, जिसके बाद उन्हें एयरपोर्ट से बाहर कर दिया गया।
छह घंटे बाद भी रवाना नहीं हुई फ्लाइट
यात्री ने बताया कि अयोध्या से मुंबई जाना था, लेकिन 12 बजे की फ्लाइट तीन बजे तक रवाना नहीं हुई। पहले इसका समय बढ़ाकर तीन बजे किया गया, लेकिन अब कोई बताने वाला नहीं है कि यह फ्लाइट जाएगी भी या नहीं।
वीडियो देखें...
#WATCH दिल्ली से दरभंगा (SG 486) जा रहे स्पाइसजेट के यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच एक घंटे से अधिक समय तक बिना एयर कंडीशनिंग (AC) वाले विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा, जिससे कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। pic.twitter.com/05laddXh17
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2024