Logo
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार दो भाइयों की मौत हो गई। वहीं दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार दो भाइयों की मौत हो गई। वहीं दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।

मामला कानपुर के देहात का है। जहां सगाई से लौट रहे दूल्हे की कार का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें दूल्हे सहित उसके चचेरे भाई की मौत हो गई। दोनो सगाई के बाद कार से घर वापस लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अचानक से ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की जान चली गई। कार में सवार दो और साथी घायल हो गए। जिसका इलाज जारी है।

सगाई के कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार
कार में सवार भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली शेख निवासी 30 वर्षीय शहबाज उर्फ राजा का निकाह तय हुआ था। रविवार के दिन राजा की सगाई थी। जिसमें शामिल होने राजा अपने दोस्तों के साथ बिंदकी पहुंचे। वहां सगाई के कार्यक्रम के बाद दोस्तो के साथ ही कार से रात में घर के लिए निकल पड़े। जिसकी रास्ते में ही ट्रक से टक्कर हो गई। 

ट्रक चालक मौके से फरार
दूल्हा शहबाज एसी मैकेनिक का काम करता था। रात करीब 11:30 बजे कार का एक्सीडेंट मूसानगर थाना क्षेत्र के सराय में हुआ। इसमें दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी और उसके साथ ही दो दोस्त फैज अनवर और आदिल गंभीर रूप से घायल हैं। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।  

घायलों को आई चोट
घायल दोस्तों के पेट और सिर में गंभीर चोट आई है। जिसे राहगीरों की मदद से सीएचसी पुखराया पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया। मूसानगर थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। चालक वाहन सहित फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। 

5379487